सोनपुर मेला को लेकर रेलवे की विशेष पहल: छपरा से सोनपुर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा 07 नवम्बर एवं 08 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिये मेला विशेष ट्रेन 05203/05204 सोनपुर-छपरा-सोनपुर अनारक्षित गाड़ियों का संचलन दो ट्रिप में किया जायेगा ।
मेला विशेष गाड़ी सं० 05203 सोनपुर –छपरा सोमवार 07 नवम्बर एवं मंगलवार 08 नवम्बर को सोनपुर से 00:15 बजे प्रस्थान कर परमानंदपुर से 00:27 बजे,नया गाँव से 00:35 बजे,शीतलपुर से 00:44 बजे, दिघवारा से 01:10 बजे,अम्बिका भवानी हाल्ट से 01:16,अवतार नगर से 01:22 बजे,पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 01:28 बजे,बड़ा गोपाल से 01:35 बजे,डुमरी जौरा से 01:41 बजे, गोल्टेंनगंज से 02:00 बजे,छपरा ग्रामीण से 02:12 बजे,छपरा कचहरी से 02:00 बजे छुटकर 02:30 बजे छपरा जं पहुँचेगी ।
वापसी यात्रा में मेला विशेष गाड़ी सं० 05204 छपरा- सोनपुर सोमवार 07 नवम्बर एवं मंगलवार 08 नवम्बर को छपरा जं से 03:45 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 03:55 बजे , छपरा ग्रामीण से 04:22 बजे, गोल्टेंनगंज से 04:55 बजे, डुमरी जौरा से 05:01 बजे, बड़ा गोपाल से 05:07 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 05:13 बजे, अवतार नगर से 05:19 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट से 05:25, दिघवारा से 05:35 बजे ,शीतलपुर से 05:43 बजे, नया गाँव से 05:49 बजे, परमानंदपुर से 05:57 बजे छुटकर 06:10 बजे सोनपुर पहुँचेगी । इस ट्रेन की के सभी कोच साधारण श्रेणी के होंगे और इस गाड़ी में यात्रियों को कोविड -19 के नियमों का पालन करना होगा ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



