क्राइमछपरा

Rape In saran: सोनपुर में झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दरिंदगी, ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार

बीमारी ठीक करने का झांसा देकर गंडक किनारे बुलाया, पिता को अगरबत्ती लाने भेजकर वारदात को दिया अंजाम

छपरा। सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास की आड़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कथित तांत्रिक ने 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची की बीमारी झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने पिता को बताई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

बीमारी का फायदा उठाकर पिता को झांसे में लिया

जानकारी के अनुसार, पीड़िता दरियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इसी दौरान आरोपी वीर बहादुर महतो उर्फ बहारन महतो ने बच्ची के पिता को विश्वास में लेते हुए दावा किया कि वह तंत्र साधना और झाड़-फूंक के माध्यम से बच्ची की बीमारी पूरी तरह ठीक कर देगा।

आरोपी की बातों पर भरोसा कर पिता अपनी पुत्री को लेकर सोनपुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी के किनारे पहुंचे, जहां कथित तांत्रिक ने पूजा-पाठ और तंत्र साधना करने की बात कही।

अगरबत्ती लाने के बहाने पिता को किया दूर

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले से योजना बनाकर बच्ची के पिता को अगरबत्ती लाने के बहाने वहां से दूर भेज दिया। पिता के जाते ही उसने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब पिता वापस लौटे तो बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना उन्हें बताई। यह सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल सोनपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल दर्ज किया मामला

सूचना मिलते ही सोनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर सोनपुर थाना कांड संख्या-750/26, दिनांक 18 जुलाई 2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में संलिप्त अभियुक्त वीर बहादुर महतो उर्फ बहारन महतो, पिता-स्व० धनेश्वर महतो, साकिन टरवामठिया, थाना-दरियापुर, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button