सारण में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 78 हजार 390 रूपये की लूट

छपरा। जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के मेदू छपरा गांव के समीप दो बाइक पर सवार चार हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के बल पर दरौंदा के उत्कर्ष फाइनेंस कर्मी से 78 हजार 390 रूपये लूट ली. बताया जाता है कि एकमा प्रखण्ड के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी, अतरसन, शिवरी व मेदू छपरा आदि गांवों के ऋण धारकों से सीवान जिले के दरौंदा बाजार स्थित उत्कर्ष फाइनेंस कर्मी व सारण जिले के दरियापुर प्रखण्ड के मस्तिचक गांव के निवासी राजा कुमार बकाये ऋण के 78 हजार 390 रूपये नकद की वसूली कर अपनी बाइक पर सवार होकर दरौंदा जा रहे थे.
इसी दौरान मेदू छपरा गांव के समीप सुनसान सड़क पर दो बाइक पर सवार चार हथियार बंद अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी राजा कुमार को आगे से घेर कर रूपये का बैग लूट कर सीवान जिले के बगौडा गांव की ओर फरार हो गये.
इस संबंध में उत्कर्ष फाइनेंस कर्मी राजा कुमार के द्वारा रसूलपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. रसूलपुर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने दावा किया की जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की राशि को बरामद कर लिया जायेगा.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



