
छपरा। सारण पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे एक लाल वारंटी की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता मिली है। रसूलपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 15 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी (लाल वारंटी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2011 से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी को जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रसूलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहा लाल वारंटी अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़की जुरापाली गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
MNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विरेश सिंह, पिता वकील सिंह उर्फ शिवजन्म सिंह, निवासी बड़की जुरापाली, थाना-रसूलपुर, जिला-सारण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 15 वर्षों से फरार था और उसके विरुद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट (लाल वारंट) जारी था।
इन मामलों में था वांछित
पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध रसूलपुर थाना में दो गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहला मामला रसूलपुर थाना कांड संख्या-66/11 (दिनांक 26 जून 2011) का है, जिसमें उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)A, 26 एवं 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दूसरा मामला रसूलपुर थाना कांड संख्या-67/11 (दिनांक 26 जून 2011) का है, जिसमें आरोपी पर रास्ता रोकने, मारपीट, धारदार हथियार से हमला, हत्या के प्रयास (धारा 307) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है।
Chhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा
अग्रेतर कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी वांछित अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। इस कार्रवाई में रसूलपुर थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



