IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
शिखर चौधरी बने कैमूर के नये एसपी, पटना सिटी भी बदले गए

IPS Trnsfer in Bihar: बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 27 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।
सरकार के इस निर्णय को आगामी प्रशासनिक चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सबसे अधिक चर्चा पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, बांका, पूर्णिया, शेखपुरा, सहरसा, किशनगंज और जहानाबाद जैसे जिलों में हुए बदलावों को लेकर है।
पटना से लेकर पूर्णिया तक बदले गए कप्तान
गृह विभाग के नए आदेश के मुताबिक शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कुमार गौतम अब पश्चिमी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं उपेन्द्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद जिले की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा राकेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पांच पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। सरकार ने कई बड़े जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलकर प्रशासनिक कसावट का एक कड़ा संदेश दिया है।
पटना पुलिस में भी हुआ व्यापक फेरबदल
राजधानी पटना की सुरक्षा व्यवस्था और शहरी पुलिसिंग को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए हैं। ममता कल्याणी को पटना का नगर पुलिस अधीक्षक मध्य बनाया गया है। शैलजा को पटना पूर्वी का नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। संकेत कुमार को पटना पश्चिमी के नगर पुलिस अधीक्षक की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भानू प्रताप सिंह को पटना पश्चिमी नगर पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर खगड़िया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
कई युवा आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादले की इस नई सूची में कई युवा चेहरे शामिल हैं जिन्हें अलग अलग जिलों के अहम प्रभार मिले हैं। विक्रम सिहाग को सहरसा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा पटना में पुलिस अधीक्षक जी के पद पर भेजा गया है। हिमांशु अब शेखपुरा के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। शुभांक मिश्रा को वैशाली जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अतुलेश झा भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक का प्रभार संभालेंगे।
यहां देखें लिस्ट



Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में



