
रेलवे डेस्क | पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोनपुर–वैशाली डेमू पैसेंजर ट्रेन (DMU passenger train) का विस्तार देवरिया तक कर दिया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 75219/75220 और 75221/75222 अब देवरिया तक संचालित की जाएंगी। इस नई सेवा की शुरुआत 20 जून 2025 को देवरिया से सोनपुर के बीच एक उद्घाटन विशेष ट्रेन के माध्यम से की जा रही है।
Railway Station Development: बिहार के इस रेलवे स्टेशन को मिलेगा विस्तरीय लुक, 7 एकड़ जमीन का अधिग्रहण |
विशेष गाड़ी का शेड्यूल:
ट्रेन संख्या: 05212 (देवरिया–सोनपुर स्पेशल)
- प्रस्थान: देवरिया से 11:50 बजे
- अंतिम स्टेशन: सोनपुर, आगमन 14:40 बजे
स्टेशनों पर रुकाव का विवरण:
| स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
|---|---|---|
| देवरिया | — | 11:50 |
| पारु खास | 12:20 | 12:25 |
| सरैया हॉल्ट | 12:43 | 12:45 |
| वैशाली | 13:05 | 13:10 |
| लालगंज पकड़ी | 13:30 | 13:35 |
| घटारो हॉल्ट | 13:44 | 13:46 |
| हरौलती फतेहपुर | 13:58 | 14:03 |
| घोषवर | 14:12 | 14:17 |
| हाजीपुर | 14:25 | 14:30 |
| सोनपुर | 14:40 | — |
ट्रेन संख्या 75220/75222 (सोनपुर–देवरिया) और 75219/75221 (देवरिया–सोनपुर) का नियमित संचालन अब देवरिया तक होगा। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि नई ट्रेन सेवा का लाभ उठाएं और सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करें। अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप पर विजिट करें।
Railway News: भारतीय रेल की एकमात्र ट्रेन, जिसमें मुफ्त में मिलता है नाश्ता और भोजन |
यह नई सेवा देवरिया, वैशाली और सोनपुर के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों और ग्रामीण यात्रियों को काफी राहत देगी। रेलवे द्वारा ट्रेनों के विस्तार का यह निर्णय क्षेत्रीय संपर्क को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







