क्राइमछपरा

Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल

चोरी की बाइक ने पहुंचाया दियारा के 'काले कारोबार' तक, दो गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रिविलगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और बरामद मोबाइल की जांच के दौरान अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री तथा दियारा क्षेत्र में संचालित शराब कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रिविलगंज थाना को सूचना मिली कि नबीगंज बिनटोली गांव में दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर उसे ठिकाने लगाने की तैयारी में हैं।

Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। मौके से गणेश महतो और मिथुन कुमार को एक मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया गया। वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर दोनों कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में सामने आया कि मोटरसाइकिल चोरी की है।

मोबाइल जांच में खुला अवैध हथियार कारोबार का राज

पुलिस ने गिरफ्तार गणेश महतो के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें अवैध हथियारों और कारतूस से संबंधित कई वीडियो मिले। पूछताछ में गणेश महतो ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करता है। उसने यह भी बताया कि दियारा क्षेत्र में शराब कारोबार को सुरक्षित रखने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने यह भी खुलासा किया कि 8 जून 2026 को जानटोला दियारा क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब कारोबार को बचाने और पुलिस टीम को रोकने के उद्देश्य से उसके सहयोगियों ने पुलिस बल पर फायरिंग की थी।

निशानदेही पर बरामद हुआ हथियार

गणेश महतो की निशानदेही पर पुलिस ने जानटोला दियारा क्षेत्र में छापेमारी की। वहां मिट्टी में छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

कांड दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

इस मामले में रिविलगंज थाना कांड संख्या 335/26 दिनांक 11 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए, 26 एवं 35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

क्रमांकनामपिता का नामपता
1गणेश महतोगोरख महतोनबीगंज बिनटोली, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण
2मिथुन कुमारहरेन्द्र चौधरीनबीगंज बिनटोली, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण

बरामद सामान

क्रमांकबरामद सामग्रीसंख्या
1देसी कट्टा01
2जिंदा कारतूस02
3मोटरसाइकिल01
4मोबाइल फोन01

छापेमारी टीम

रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button