Compassionate Job: सारण में शिक्षा विभाग के 138 आश्रितों को मिली नौकरी, प्रमंडलीय आयुक्त ने थमाए नियुक्ति पत्र
128 लिपिक और 10 परिचारी बने शिक्षक परिवार का सहारा
छपरा। शिक्षा विभाग के अंतर्गत सारण जिले में मृत शिक्षकों के आश्रितों को लंबे इंतज़ार के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र मिल गया। प्रमंडलीय आयुक्त, सारण प्रमंडल राजीव रौशन ने कुल 138 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इससे पहले 20 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आहूत जिला अनुकंपा समिति की बैठक में इन नियुक्तियों का निर्णय लिया गया था। समिति ने कुल 138 आश्रितों की नियुक्ति को स्वीकृति दी थी, जिनमें 128 विद्यालय लिपिक और 10 विद्यालय परिचारी के पद शामिल हैं।
“कर्तव्यनिष्ठा से करें सेवा” – आयुक्त
नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन ने नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा आज आप सभी को अपने दिवंगत परिजनों के अधूरे सपनों को पूरा करने का अवसर मिला है। यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी है। आप अपने ईमानदार योगदान से आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने जिलाधिकारी और पूरी प्रशासनिक टीम को नियुक्ति प्रक्रिया को तेज़ी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए बधाई भी दी।
लंबित मामलों का हुआ निपटारा” – जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े कई मामले वर्षों से लंबित थे। शिक्षा विभाग द्वारा नियमावली जारी होते ही इन पर त्वरित निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि “कुछ आवेदन अभी तकनीकी कारणों से प्रक्रियाधीन हैं। विभाग से मार्गदर्शन मिलते ही उन पर भी जल्द निर्णय लेकर नियुक्ति दी जाएगी।” उन्होंने सभी चयनित कर्मियों को निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की और उन्हें नई यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, क्षेत्रीय उपनिदेशक शिक्षा राजदेव राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण, डीपीओ प्रियंका रानी, डीपीओ धनंजय पासवान, डीपीओ अजीत अमर हरिजन सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी एवं सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
सारण जिला प्रशासन द्वारा दी गई यह अनुकंपा नियुक्ति न केवल दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को सहारा देगी बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी। यह पहल प्रशासनिक प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



