
Crime News Saran: सारण जिले के नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल फोन तथा पांच मोटरसाइकिलों के चेसिस बरामद किए गए हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें काटकर कबाड़ी दुकानों के माध्यम से बेचते थे।
बाइक चोरी की योजना बना रहे थे तीन संदिग्ध
पुलिस के अनुसार नगरा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि नगरा चौक पर तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि उक्त युवक पूर्व में भी नगरा चौक क्षेत्र से कई मोटरसाइकिलों की चोरी कर चुके हैं।
मात्र ₹2,500 की शुरुआती EMI पर घर लाएं Honda Shine, देखें इसके फीचर्स और ऑन-रोड कीमत
सूचना मिलते ही नगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगरा चौक पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल की मदद से तीनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान जब उनसे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
चोरी की बाइक का पुर्जे काटकर बेचता था ये गिरोह
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपितों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल खैरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वे नगरा चौक पर एक और मोटरसाइकिल चोरी करने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके पुर्जे काटकर कबाड़ी दुकानों में बेचते थे।
Hero Splendor Plus Flex Fuel: मात्र ₹10,000 देकर घर लाएं नई फ्लेक्स फ्यूल स्प्लेंडर, जानें ऑन-रोड कीमत और EMI
आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने खैरा और जलालपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान चोरी की मोटरसाइकिलों के चेसिस, कटे हुए पुर्जे और अन्य सामान बरामद किए गए। साथ ही चोरी के वाहनों के पुर्जों की खरीद-बिक्री में शामिल दो कबाड़ी दुकानदारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में नगरा थाना कांड संख्या 95/26 दर्ज कर सभी पांच आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- रवि कुमार, पिता स्व. राणाप्रताप मांझी, ग्राम वर्नपुरा, थाना खैरा, जिला सारण।
- शशि कुमार, पिता योगेंद्र सिंह, ग्राम छित्रौली, थाना खैरा, जिला सारण।
- महेश कुमार महतो, पिता स्व. सिपाही महतो, ग्राम गोविंदपुर, थाना खैरा, जिला सारण।
- मो. अफताब, पिता अली इमाम, ग्राम मानपुर, थाना खैरा, जिला सारण।
- मो. मुस्तफा आलम, पिता स्व. रसूल मियां, ग्राम विशुनपुरा महावीर चौक, थाना जलालपुर, जिला सारण।
बरामद सामान
- चोरी की मोटरसाइकिल – 02
- मोबाइल फोन – 03
- मोटरसाइकिल चेसिस – 05
कार्रवाई में शामिल टीम
- थानाध्यक्ष नगरा एवं नगरा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी।
- थानाध्यक्ष खैरा, थानाध्यक्ष जलालपुर तथा दोनों थानों के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड
- September 9, 2026क्राइमछपरा शहर के VIP गली के होटल में पुलिस की छापेमारी, 5 युवक और 5 युवती हिरासत में; प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में
- September 9, 2026क़ृषिवैज्ञानिक खेती से सारण के किसान ललित नारायण ने रचा नया कृषि मॉडल, पानी की हर बूंद और जमीन के हर हिस्से का उपयोग
- September 9, 2026छपरासारण के रिविलगंज में शौच करने गये व्यक्ति की नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी



