करियर – शिक्षाछपरा

Rojagar Mela Chhapra: छपरा में लगेगा नियोजन मेला, 100 युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

29 मई को नियोजन कार्यालय में लगेगा कैंप

छपरा। सारण जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में 29 मई 2026 (शुक्रवार) को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Avsar HR Services Pvt. Ltd. भाग लेगी और विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी।

BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा

यह नियोजन मेला छपरा स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। मेले का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

15 से 23 हजार रूपये तक मिलेगा वेतन

मेला में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेटर, प्रोडक्शन एवं शॉप फ्लोर से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹23,000 प्रतिमाह तक वेतन के साथ पीएफ एवं ईएसआईसी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। नियुक्ति गुजरात के सानंद, पुणे एवं बेंगलुरु स्थित कंपनी इकाइयों में की जाएगी।

कंपनी द्वारा कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक निर्धारित की गई है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नियोजन मेला में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अलावा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय एवं नियोजन मेला स्थल पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा लेकर समय पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है, ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।

नियोजन मेला : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
आयोजन तिथि29 मई 2026 (शुक्रवार)
समयप्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक
आयोजन स्थलअवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा
पताप्रेमनगर, साढ़ा बाजार समिति, प्राचीन हनुमान मंदिर के नजदीक, छपरा
भाग लेने वाली कंपनीAvsar HR Services Pvt. Ltd.
पद का नाममैन्युफैक्चरिंग ऑपरेटर / प्रोडक्शन / शॉप फ्लोर
कुल रिक्तियां100
शैक्षणिक योग्यता10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक
आयु सीमा18 से 30 वर्ष
वेतन₹15,000 से ₹23,000 प्रतिमाह
अन्य सुविधाएंपीएफ एवं ईएसआईसी
कार्यस्थलसानंद (गुजरात), पुणे एवं बेंगलुरु
आवश्यक निबंधनNCS पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

NCS पोर्टल पर करें निबंधन

इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर नियोजन मेला में भाग ले सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन लिंक: NCS Portal

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button