क्राइमछपरा

Crime News: सारण पुलिस ने वांटेड कुख्यात अपराधी सौरभ सिंह को किया गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट एवं SC/ST कांड का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Wanted Criminal Saurav Singh: सारण जिले में अपराध एवं फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोपा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिलेभर में सक्रिय अपराधियों, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कोपा थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट एवं SC/ST एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

सारण में 17 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को उम्रकैद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कोपा थाना कांड संख्या-291/25, दिनांक 27 नवंबर 2025 में नामजद था। उक्त कांड में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2)/115(2)/76, SC/ST एक्ट की विभिन्न धाराएं तथा 25(1-B)A/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ सिंह, पिता-संजय सिंह, निवासी-पोझीया, थाना-कोपा, जिला-सारण के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सौरभ सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध कोपा थाना एवं अन्य थानों में चोरी, मारपीट, धमकी, SC/ST एक्ट, अपहरण तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019 से 2022 के बीच दर्ज विभिन्न कांड शामिल हैं।

अभियुक्त सौरभ सिंह का अपराधिक इतिहास

क्रम संख्याथाना कांड संख्यादिनांकधाराएं
1कोपा थाना कांड संख्या-139/1908.09.2019धारा 379 भा०द०वि०
2कोपा थाना कांड संख्या-132/2101.08.2021धारा 341/323/376/493/420/504/506/34 भा०द०वि०
3कोपा थाना कांड संख्या-34/2225.02.2022धारा 341/342/323/379/504/506/34 भा०द०वि० एवं (1)(R)(S)(W)(1) SC/ST एक्ट
4कोपा थाना कांड संख्या-203/1902.12.2019धारा 504/506 भा०द०वि० एवं (1)(R)(S)(W)(1) SC/ST एक्ट
5मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-498/2104.10.2021धारा 366 भा०द०वि०

इस कार्रवाई में कोपा थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। सारण पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button