सेक्सुअल राइट पर लोगों को जागरूक रही 17 साल की जाह्नवी, राष्ट्रपति ने बढ़ाया हौसला

बिहार डेस्क। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड के अम्मा गांव की रहने वाली जाह्नवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर अपने काम के बारे में बताया. राष्ट्रपति ने जाह्नवी से तकरीबन 12 मिनट बात की और उसके काम की सराहना की. आपको बता दें कि जाह्नवी सेक्सुअल राइट और पीरियड्स के विषय पर काम करने वाली महज 17 साल की लड़की है. जाह्नवी की पूरे देश में तब पहली बार चर्चा हुई थी, जब उसने आंखों पर सेनेटरी पैड डालकर अपना फोटो खिंचवाया और लोगों से लैंगिक अधिकार के विषय पर खुलकर बात करने का अपील की.
जाह्नवी बताती है कि विगत दिनों राष्ट्रपति से मिलकर अपने काम के बारे में उन्हें बताने का अवसर मिला. इस दौरान राष्ट्रपति ने बड़ी गंभीरता से उसकी बातों को सुना और उसके कार्यों की प्रशंसा की. बकौल जाह्नवी, राष्ट्रपति ने कहा कि आगे अपने काम को निरंतर जारी रखें. उन्होंने बताया कि आज भारत को ऐसे काम और ऐसे ही लोगों की सबसे ज्यादा जरूरत है. जाह्नवी का कहना है कि राष्ट्रपति ने जिस तरह से उसका उत्साह बढ़ाया है, इससे उसे और ऊर्जा मिली है. आगे वह और बढ़िया से काम करेंगी.
जाह्नवी के पिता संतोष कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति से पूरे परिवार समेत मुलाकात करना उनके लिए गौरव का पल था. जाह्नवी के साथ-साथ उनकी माता और पिता दोनों ही राष्ट्रपति से मिलने गए थे. संतोष कुमार कहते हैं कि जाह्नवी ने जब सेक्स और पीरियड पर चर्चा की शुरुआत की, तो लोगों ने इसकी बहुत आलोचना की. लड़की होकर सेक्स और पीरियड की बात करने पर लोगों ने बहुत ताने दिए. लेकिन आज यही जाह्नवी की पहचान है. संतोष कुमार का कहना है कि उन्हीं मुद्दे पर काम करने को लेकर जाह्नवी आज विश्व में अपने काम के बदौलत जानी जाती है. अब तो आलोचना करने वालों का भी नजरिया बदल गया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान







