
छपरा। देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को सारण ज़िले में पुनर्जीवित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। ‘हॉकी एसोसिएशन ऑफ सारण’ का विधिवत गठन कर इसे हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार से संबद्ध और हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्था घोषित किया गया। यह घोषणा मंगलवार को शहर के डाकबंगला रोड स्थित दावत रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई, जिसमें पत्रकारों के साथ-साथ जिले के प्रमुख खेलप्रेमी और समाजसेवी उपस्थित थे।

यह पहल उस जिले के लिए गर्व की बात है जहां से अंतरराष्ट्रीय हॉकी कोच हरेंद्र सिंह जैसे हस्ताक्षर संबंध रखते हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस एसोसिएशन की रूपरेखा तैयार की गई, जो सारण में हॉकी के सुनहरे भविष्य की नींव मानी जा रही है।
एसोसिएशन की घोषित कार्यकारिणी:
- मुख्य संरक्षक: डॉ. एस.के. पांडेय (प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ)
- संरक्षकगण: डॉ. हरेंद्र सिंह (शिक्षाविद्), सुरेश प्रसाद सिंह (वरिष्ठ खेलप्रेमी)
- अध्यक्ष: शैलेन्द्र सेंगर
- उपाध्यक्ष: डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’, डॉ. विकाश कुमार सिंह
- सचिव: विशेश्वर राय उर्फ़ विक्की आनंद
- संयुक्त सचिव: यशपाल कुमार सिंह, सौरभ कुमार ‘ट्विंकल’
- कोषाध्यक्ष: सतीश अग्रवाल
- जनसंपर्क अधिकारी: अनिल कार्की
- कार्यालय सचिव: चंदन कुमार सिंह
कार्यकारिणी सदस्य:
अतुल कुमार, पुनीत गुप्ता, डॉ. संदीप कुमार, श्वेतांक राय पप्पू, बलदेव सिद्धार्थ, देव कुमार सिंह, डॉ. अमरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, संतोष कुमार एवं सुमन कुमार
🎯 उद्देश्य और भविष्य की दिशा:
अध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने कहा कि एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य सारण जिले में हॉकी खेल को संरक्षण और प्रोत्साहन देना है, ताकि नए खिलाड़ियों को मंच मिल सके और जिला राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना सके। झारखंड जैसे राज्यों में हॉकी को जिस तरह से लोकप्रियता मिली है, उसी रास्ते पर बिहार भी अग्रसर है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







