Chhapra Marine Drive: सारण के रिविलगंज में बनेगा 3KM लंबा एलिवेटेड सड़क, मरीन ड्राइव के निर्माण तेजी लाने का निर्देश
जिलाधिकारी ने रिविलगंज-विशनपुरा मरीन ड्राइव निर्माण का किया निरीक्षण

Chhapra Marine Drive: सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले की महत्वपूर्ण पथ निर्माण परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से रिविलगंज–बिशुनपुरा बाईपास सहित अन्य सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा के साथ-साथ रिविलगंज एवं मांझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी भी उपस्थित रहे।
3 किलोमीटर एलिवेटेड पथ का होगा निर्माण
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने रिविलगंज–बिशुनपुरा बाईपास निर्माण परियोजना के पूरे स्ट्रेच का बारीकी से अवलोकन किया। बारिश के दिनों में लगभग तीन महीने तक घाघरा नदी का जलस्तर काफी ऊंचा रहने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने परियोजना की मजबूती और दीर्घकालिक उपयोगिता पर विशेष बल दिया। इसी क्रम में उन्होंने 1200 मीटर एलिवेटेड पथ के अतिरिक्त गौतम ऋषि स्थान के आगे तक कुल 3 किलोमीटर एलिवेटेड पथ निर्माण हेतु विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर विभाग को अनुमोदन के लिए भेजने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने पूरे अलाइनमेंट से संबंधित खेसरा पंजी को अद्यतन कर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर परियोजना का कार्यान्वयन प्रारंभ कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रिविलगंज बाईपास का भी स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मार्च माह के अंत तक लगभग 90 प्रतिशत पथ निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मांझी–दरौली–गुठनी पथ निर्माण का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड द्वारा इस पथ के निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर संवेदक का चयन कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को अविलंब भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू करने तथा पथ निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का सख्त निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि ये सभी पथ परियोजनाएं क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और आमजन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्यों को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 12, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rojgar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए राजेंद्र कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला, देश की प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी भर्ती
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
- August 11, 2026छपरासारण में DM ने की बड़ी कार्रवाई, चावल गबन करने वाले 2 पैक्स के खिलाफ FIR दर्ज



