
Farmer Registration Camp in Chhapra: बिहार सरकार किसानों के हित में एग्रीस्टैक (AgriStack) परियोजना को तेज़ी से लागू कर रही है। इसी कड़ी में 2 से 6 फरवरी तक पूरे राज्य में किसान पंजीकरण का विशेष अभियान मिशन मोड में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल किसान रजिस्ट्री से जोड़ना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से देना है।
किसानों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी और सुचारू लाभ दिलाने के उद्देश्य से सारण जिला प्रशासन ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य को एक बार फिर मिशन मोड में शुरू करने की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के सभी 330 पंचायतों में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक लगने वाले फार्मर रजिस्ट्री कैम्प की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई व्यापक समीक्षा बैठक
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी जिला स्तरीय प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी BDO, CO, SDO, DCLR, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे।
जन-जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को कैम्प तक लाने का निर्देश
जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारियों, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि किसान बंधुओं के बीच सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान कैम्पों में पहुंचकर एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री करा सकें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कैम्पों का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
धीमी प्रगति पर DM ने जताई नाराजगी
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के कुछ अंचलों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति अत्यंत धीमी रहने पर खेद व्यक्त किया।
- राजस्व महाअभियान पोर्टल के माध्यम से सभी जमाबंदी रिपोर्ट को एक्सेल फॉर्मेट में डाउनलोड कर
- आज ही सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएं
- तथा फार्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित गति सुनिश्चित करें
हर पंचायत में मिशन मोड में होगा फार्मर रजिस्ट्री कार्य
जिलाधिकारी ने पूर्व की भांति इस बार भी सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
किसानों से DM की अपील
जिलाधिकारी ने बैठक के माध्यम से किसान बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि “किसानों की सुविधा के लिए पुनः कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। सभी किसान इसमें भाग लेकर अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुचारू रूप से प्राप्त कर सकें। प्रत्येक रैयत किसान के लिए किसान आईडी तैयार की जाएगी। इससे किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी और बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अब CSC और वसुधा केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री पूरी तरह निःशुल्क
- CSC / वसुधा केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
- पहले ली जाने वाली 15 रुपये की सेवा शुल्क समाप्त कर दी गई है
- यह राशि अब बिहार सरकार द्वारा वहन की जाएगी
- इस निर्णय से किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा।
घर बैठे भी कर सकते हैं फार्मर रजिस्ट्रेशन
किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr… के माध्यम से घर बैठे फार्मर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
हेल्पलाइन और तकनीकी सहायता नंबर जारी
किसानों की सुविधा के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं
- कृषि विभाग हेल्पलाइन: 18001801551
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 18003456215
इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण में तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय तकनीकी टीम के मोबाइल नंबर 📞 7261085815, 8210410186 पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
सारण जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहे। इसके लिए प्रशासन, कृषि विभाग और पंचायत स्तर के कर्मी मिलकर व्यापक स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



