बिहार में मृत पक्षियों के सैंपल की कोलकाता लैब में जांच, बर्ड फ्लू की आशंका पूरी तरह खारिज
बिहार में संक्रमण का कोई प्रमाण नहीं

Bihar crow death investigation report: बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता से निगरानी कर रहा है। विभाग ने राज्य में कुछ जगहों पर हुई कौवों की मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच के लिए सैंपल को रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी, कोलकाता भेजा था। जांच में किसी भी प्रकार के संक्रामक अथवा अधिसूचित रोग, एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि नहीं हुई है।
कोलकाता की लैब में भेजा गया था सैंपल
पिछले दिनों भागलपुर (नवगछिया), पटना (पटना सदर) एवं दरभंगा (नगर निगम क्षेत्र) में कुछ स्थानों पर कौवों की असामान्य मृत्यु की सूचना मिली थी, जिसे विभाग ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। राज्य के पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना ने मृत कौवों के नमूनों को वैज्ञानिक जांच के लिए कोलकाता की लैब में भेजा था, जिससे पुष्टि हुई कि वर्तमान में राज्य के इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की महामारी अथवा बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी की स्थिति नहीं है।
अफवाह पर न दें ध्यान
कोलकाता से जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने आम जनता से अनुरोध किया है कि, वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है। एहतियात के तौर पर मृत पक्षियों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करें। प्रभावित स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन करें।
Road Accident: सारण में हाइवा के चपेट में आने से बाइक मैकेनिक की मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग संबंधित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी एवं फील्ड स्तर पर सतर्कता बरत रहा है। किसी भी असामान्य घटना या पक्षियों की मृत्यु की सूचना मिलने पर आम नागरिक नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था या जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







