
Chhapra Crime Meeting: सारण जिला में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार, सारण में माह दिसंबर 2025 की अपराध निरोध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण गोष्ठी की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), परि. पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष, सभी शाखा प्रभारी एवं अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Wanted Criminal: सारण पुलिस और STF की टीम ने वांटेड अपराधी निकेश राय को किया गिरफ्तार
बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की विधि-व्यवस्था, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित कांडों के निष्पादन तथा Citizen Centric Policing को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने पर कविशेष बल दिया गया। एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके और आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।
सारण पुलिस ने वांटेड कुख्यात अपराधी पुष्कर पांडेय को किया गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले है दर्ज
सारण एसएसपी ने दिए निर्देश
- शांति समिति की बैठक, निरोधात्मक कार्रवाई, डीजे पर प्रतिबंध तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।
- थाना आगंतुक पंजी का नियमित संधारण और प्रत्येक आगंतुक का पूरा विवरण दर्ज करना।
- वारंटियों के विरुद्ध S-Drive चलाकर वारंट/सम्मन/कुर्की का निष्पादन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी।
- प्रतिदिन प्लान ड्यूटी एवं लगातार वाहन चेकिंग, विशेषकर रात्रि गश्ती के दौरान।
- मास्क, गमछा, मफलर लगाए संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाइकर्स गैंग पर कड़ी निगरानी।
- थाना परिसर में डायरी राइटिंग कैंप लगाकर लंबित कांडों का निष्पादन।
- शिकायत/सुझाव पेटी की प्रतिदिन जांच और त्वरित निवारण।
- Know Your Police कार्यक्रम एवं जनता दरबार का आयोजन।
- प्रत्येक रविवार स्वच्छता अभियान, सबसे स्वच्छ थाना को पुरस्कार।
- असामाजिक तत्वों पर बी.एन.एस. की धारा-126 एवं बी.एन.एस.एस. की धारा-107 के तहत कार्रवाई।
- प्रत्येक रविवार गुंडा परेड एवं गुंडा पंजी अद्यतन।
- ERSS के तहत प्राप्त शिकायतों पर 20 मिनट के अंदर रिस्पॉन्स।
- जनता से नम्र, शालीन व्यवहार एवं समयबद्ध पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन।
- भूमि विवाद बैठकों में मामलों का त्वरित निपटारा।
- स्पीडी ट्रायल हेतु कांड चिन्हित करना।
नवंबर माह 2025 में अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई (डाटा टेबल)
| अपराध का प्रकार | गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या |
|---|---|
| हत्या | 16 |
| हत्या का प्रयास | 132 |
| दहेज हत्या | 05 |
| लूट | 05 |
| आर्म्स एक्ट | 22 |
| एनडीपीएस एक्ट | 03 |
| फिरौती हेतु अपहरण | 04 |
| अपहरण | 25 |
| पॉक्सो एक्ट | 07 |
| बलात्कार | 06 |
| एससी/एसटी एक्ट | 10 |
| पुलिस पर हमला | 06 |
| दहेज अधिनियम | 03 |
| आईटी एक्ट | 04 |
| अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड | 55 |
| चोरी | 13 |
| स्नैचिंग | 01 |
| खनन | 16 |
| मद्यनिषेध | 650 |
| वारंट | 331 |
| अन्य कांड | 61 |
| कुल गिरफ्तार अभियुक्त | 1375 |
अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| निष्पादित वारंट | 1462 |
| निष्पादित कुर्की | 93 |
Author Profile

Latest entries
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक



