Girls Residential School: बिहार के 39 गर्ल्स आवासीय विद्यालयों में नामांकन, 10 जनवरी से करें ऑनलाइन आवेदन
इस वर्ष 2159 रिक्तियों पर होगी नामांकन की प्रक्रिया

पटना। राज्य के सभी जिलों में संचालित 39 कन्या आवासीय प्लस 2 उच्च विद्यालय में बीसी-ईबीसी छात्राओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 9 में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ये विद्यालय बीसी-ईबीसी वर्ग के मेधावी छात्राओं को उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उत्कृष्ट विकास का वातावरण उपलब्ध कराते हैं। यहां छात्रों को आवास, भोजन, शैक्षणिक सुविधाएं, खेलकूद और अन्य सभी सुविधाएं राज्य सरकार के स्तर से मुफ्त मुहैया कराई जाती हैं।
10 जनवरी से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू की गई है, जो 9 फरवरी तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 मार्च (रविवार) को राज्य स्तर पर किया जाएगा। प्रवेश पत्र 15 से 22 फरवरी के बीच जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम 13 मार्च को घोषित होगा, जबकि नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से 23 मार्च तक होगी।
कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक 2159 रिक्तियों पर नामांकन
वर्ग 6 से 9 तक के लिए नामांकन वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 अंक निर्धारित हैं, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे प्रत्येक विषयों से 20-20 अंको का प्रश्न पूछा जायेगा। इनमे वर्ग 6 के लिए 1560, 7 के लिए 336, 8 के लिए 114 और वर्ग 9 के लिए 149 रिक्त सीटों पर नामांकन होगा। वहीं, नामांकन के लिए आयु सीमा 10 वर्ष से 16 वर्ष रखी गई है।
देश में सबसे अधिक सड़क हादसों वाले जिलों में सारण, अब जीरो फैटेलिटी का लक्ष्य तय
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर कर आवेदन सकते है। ऑनलाई आवेदन करने में कठिनाई होने पर आवेदक अपने जिला के पिछड़ा व अति पिछड़ा कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



