
पटना।अररिया जिले के नरपतगंज में 3 दिसंबर को हुई महिला शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो शूटर समेत मुख्य साजिशकर्ता महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से पुलिस ने देशी कट्टा और घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ पुरे मितई गांव निवासी लक्ष्मीकांत वर्मा की पुत्री शिवानी वर्मा (25) नरपतगंज में शिक्षिका थी। जब वह 3 दिसंबर की सुबह अपनी स्कूटी से विद्यालय जा रही थी उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षिका को सदर अस्पताल अररिया पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।
शूटर के टारगेट पर थी दूसरी शिक्षिका और मौत के घाट उतर गई शिवानी वर्मा
दरअसल, हुश्न आरा ने जिस शिक्षिका को मारने की सुपारी दी थी वह शिक्षिका और शिवानी वर्मा एक ही स्कूटी से विद्यालय आती-जाती थी। शूटरों ने शिक्षका की हत्या करने के लिए एक दिन पहले रेकी भी कर लिए थे, लेकिन घटना के दिन वह शिक्षिका अवकाश पर थी। जिसके वजह से उस स्कूटी से शिवानी ही अकेले विद्यालय जा रही थी। शूटर सोहैल उस महिला शिक्षिका को अपना टारगेट समझकर शिवानी वर्मा को रोका और पीछे से उनके गर्दन में गोली मार दी। उसके बाद दोनों शूटर वहां से फरार हो गए थे।
एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित की गई थी एसआईटी
शिक्षिका हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही तकनीकी जांच कर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की। उसके बाद पुलिस टीम ने हत्याकांड में शामिल अररिया जिले के फारबिसगंज थाना इलाके के रामपुर वार्ड नंबर-01 निवासी मो. ताहिर का पुत्र मो. मारिफ, रेफरल रोड निवासी मो. फिरोज का पुत्र मो. सोहैल और हत्याकांड की साजिश रचने वाली हुशनन उर्फ हुश्न आरा को गिरफ्तार कर लिया। वह मो. साकिर की पत्नी बतायी जा रही है। पूछताछ में आरोपितों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता जाहिर की। उसके बाद मो. मारिफ के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए कट्टा और बाइक को बरामद कर लिया।
शिक्षिका की हत्या के लिए दी गई थी 3 लाख की सुपारी
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि हुश्न आरा को अपने पति मो. साकिर पर नरपतगंज की एक महिला शिक्षिका के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसके वजह से महिला ने राजा और छोटू के साथ मिलकर अपने पति के साथ संबंध रखने वाली शिक्षिका को मारने की साजिश रची गई। राजा और छोटू ने शिक्षिका की हत्या करने के लिए तीन लाख रुपये में मारूफ और सोहैल को सुपारी दी थी। इसके बाद शिक्षका का नाम, स्कूटी का रंग और उसका नंबर, गुजरने का मार्ग बताया गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



