
पटना। बिहार में दूध, अंडे और मांस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। अंडा उत्पादन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूध उत्पादन में बिहार छठवें स्थान और मांस उत्पादन में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इन तीनों पशुजन्य उत्पादों में बीते एक वर्ष में इतनी बढ़ोतरी हुई है कि अब बिहार ने इन तीनों की वार्षिक वृद्धि दर में राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दिया है। भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्तर से जारी नवीनतम आंकड़े में यह जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक बिहार ने बीते वित्तीय वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है।
दूध उत्पादन के क्षेत्र में बिहार देश में छठे स्थान पर
यह जानकारी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी ने दी। विकास भवन सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय कक्ष में आयोजित इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश में दूध उत्पादन के क्षेत्र में वार्षिक वृद्धि दर के अनुसार बिहार देश में छठे स्थान पर है। वहीं, मांस उत्पादन के क्षेत्र में वार्षिक वृद्धि दर के मुताबिक बिहार 9वें स्थान पर है।
वर्ष 2024-25 में इन तीनों उत्पादों के उत्पादन में वार्षिक वृद्धि दर की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर दूध में 3.58 प्रतिशत, अंडा में 4.44 प्रतिशत और मांस में 2.46 प्रतिशत की औसत वृद्धि हुई है। वहीं बिहार की वार्षिक उत्पादन वृद्धि दूध में 4.24 प्रतिशत, अंडा में 9.99 प्रतिशत, मांस में 4.03 प्रतिशत रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार में दूध, अंडे और मांस की प्रति व्यक्ति उपलब्धता भी बढ़ी है। 2023-24 में दूध 277 ग्राम प्रतिदिन, अंडा 27 प्रति वर्ष और मांस 3.19 किलोग्राम प्रतिवर्ष उपलब्ध था। वहीं 2024-25 में यह बढ़कर दूध 285 ग्राम प्रतिदिन, अंडा 29 और मांस 3.27 किलोग्राम प्रतिवर्ष हो गया है।
मछली उत्पादन में भी आगे बढ़ा बिहार
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजयालक्ष्मी ने कहा कि विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य में मछली के उत्पादन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है और राज्य इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। वर्ष 2013-14 में राज्य का मत्स्य उत्पादन में रैंकिंग नौवें स्थान पर था। वहीं, वर्ष 2023-24 में राज्य की राष्ट्रीय रैंकिंग चौथे स्थान पर थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



