छपराबिहार

Satellite City: सारण का सोनपुर बनेगा सैटेलाइट शहर, सीतामढ़ी में बनेगा सीतापुरम

नौ प्रमंडल मुख्यालयों में बनेंगे सैटेलाइट शहर

पटना। राज्य सरकार ने बिहार की बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए सैटेलाइट शहर/ग्रीनफील्ड शहरों का निर्माण कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें लोगों को रहने के लिए अच्छी और सुविधायुक्त आवास, चौड़ी सड़कें, पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक केंद्र जैसी अन्य सभी सुविधाएं मौजूद रहेगी। शहरों का योजनाबद्ध विकास करने के लिए नगर एवं आवास विभाग जुट गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नए सरकार की पहली कैबिनेट की हुई बैठक में इसकी रूपरेखा को मंजूरी दी गई और इसे अमलीजामा पहनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया। इसके मद्देनजर नगर विकास एवं आवास विभाग ने शहरों को विकसित करने और नए तरीके से इसकी प्लानिंग कर बसाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें सारण जिले के सोनपुर और सीतामढ़ी के अलावा सभी 9 प्रमंडलों के मुख्यालय में ऐसे सैटेलाइट शहर/ग्रीनफील्ड शहरों को बसाने की योजना है। यह पहल बढ़ती आबादी को देखते हुए शहरी फैलाव और शहरी क्षेत्रों में स्रोतों पर निरंतर बढ़ते दबाव को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

सीतामढ़ी में बनेगा सीतापुरम

राज्य के नौ प्रमंडल मुख्यालयों समेत सोनपुर और सीतामढ़ी के पास सीतापुरम में नई टाउनशिप बनाने की योजना है। सीतापुरम को माता सीता से जुड़े पौराणिक शहर पुनौराधाम और यहां बन रहे ऐतिहासिक भव्य मंदिर को ध्यान में रखते हुए इस शहर का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा प्रमंडलीय मुख्यालयों में पटना, सारण जिले के छपरा, गयाजी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया और सहरसा शामिल है। इन शहरों को फैलाव देते हुए नए तरीके से सुविधायुक्त नए शहर बसाए जाएंगे।

सोनपुर विकसित होगा ग्रेटर पटना की तर्ज पर

पटना के पास मौजूद सोनपुर को ग्रीन फिल्ड सिटी की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। यहां नए सिरे से शहर बसाने का मकसन पटना को विस्तार देते हुए सभी मूलभूत सुविधा युक्त ग्रेटर पटना शहर विकसित करने की योजना है।

इन शहरों में होंगी ये सुविधाएं

सैटेलाइट शहर / ग्रीनफील्ड शहरों का मतलब होता है कि वैसे शहर जिन्हें पूरी तरह से नए तरीके से बसाया जा रहा है। इसे मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें चौड़ी सड़कें, पार्क, मॉडर्न ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था, हरे-भरे बड़े पार्क और मनोरंजन ज़ोऩ, सीवेज, कॉमर्शियल जोन, ग्रीनफील्ड आधारभूत संरचना, कचरा प्रबंधन आदि सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस प्रोजेक्ट से बड़े शहरों पर बोझ कम होगा। साथ ही लोगों को आधुनिक तरीके से सुविधापूर्ण जीवन यापन की सभी जरूरी सुविधाएं मिलेगी। यहां औद्योगिक निवेश की खासतौर से व्यवस्था होगी, जिसके कारण नई नौकरियां सृजित होगी।

सरकार ने 11 प्रमुख शहरों में नई सिटी विकसित करने की योजना है। ताकि यहां लोगों सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। पुराने शहरों को विकसित करने की भी योजना है। साथ ही 9 प्रमंडलीय मुख्यालयों के अलावा पटना के पास सोनपुर और सीतामढ़ी के पास सीतापुरम को विकसित किया जाएगा। सोनपुर को ग्रेटर पटना की तरह और सीतापुरम को धार्मिक नगरी पुनौराधाम को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है।
— नितिन नवीन (नगर, विकास एवं आवास मंत्री, बिहार)

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button