छपरा

Sonpur Mela: सोनपुर में शोषण का ‘स्टेज’ ध्वस्त, थिएटर से 5 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू

5 नाबालिग डांसरों को पुलिस ने छुड़ाया

छपरा। सारण पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए  सोनपुर मेला में चल रहे विभिन्न आर्केस्ट्राओं पर बड़ी कार्रवाई की। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर हरिहरनाथ थाना पुलिस ने मेले के आर्केस्ट्रा मंडपों की घेराबंदी कर छापामारी की। इस दौरान प्रताड़ित कर जबरन नृत्य करवाए जा रहे 5 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई लड़कियों में उत्तर प्रदेश की 2, मध्यप्रदेश की 1, छत्तीसगढ़ की 1 और नेपाल की 1 लड़की शामिल है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य माननीय प्रियंक कानूनगो के पत्र के बाद यह कार्रवाई तेज की गई। पुलिस ने इस मामले में हरिहरनाथ थाना कांड संख्या 127/25, दिनांक 25.11.2025 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मई 2024 से अब तक—279 लड़कियां मुक्त, 35 कांड दर्ज, 93 गिरफ्तार

सारण पुलिस लगातार मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों में शामिल गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मई 2024 से अब तक जिले में कुल 279 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार और जबरन नृत्य से मुक्त कराया गया है। अब तक 35 कांड दर्ज हुए हैं और 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।

छापामारी टीम में कई एजेंसियों की संयुक्त भूमिका

इस अभियान में कई संस्थाओं और इकाइयों की समन्वित भूमिका रही। छापामारी दल में शामिल थे। थानाध्यक्ष हरिहरनाथ, महिला थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी प्रभारी, एएचटीयू सारण, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के सदस्य, रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली, नारायणी सेवा संस्थान, सारण रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन, पश्चिम बंगाल यह संयुक्त कार्रवाई उन नेटवर्कों पर भी चोट है जो नाबालिग लड़कियों को लालच, धोखे या दबाव में आकर आर्केस्ट्रा, डांस बार और अनैतिक कार्यों में धकेलते हैं।

‘आवाज दो’ अभियान—सारण पुलिस की पहल

महिलाओं और बच्चियों के शोषण के खिलाफ सारण पुलिस ‘आवाज दो’ अभियान के तहत लगातार जागरूकता और कार्रवाई दोनों चला रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी महिला या लड़की का शोषण हो रहा है या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत ‘आवाज दो’ हेल्पलाइन 9031600191 पर सूचना दें।

यह कार्रवाई संदेश देती है कि सारण पुलिस मानव तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है और जरूरतमंद बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर तत्पर है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button