Saran News: नियम बदले, ज़िंदगी बदली, 23 दिव्यांगों को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की सौगात
दिव्यांगता की पात्रता 60% से घटाकर 40% कर दी गई

छपरा। दिव्यांगजनों के जीवन में सहारा और सम्मान दोनों बढ़ाने की दिशा में सारण जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिघवारा के बुनियाद केंद्र में 23 दिव्यांग लाभुकों को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘सम्बल’ के तहत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। ट्राइसाइकिल पाकर कई लाभुक भावुक हुए और बताया कि अब उनके लिए रोजमर्रा की दूरी, कामकाज और सामाजिक जुड़ाव पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।
कार्यक्रम में नई नियमावली की जानकारी दी गई
वितरण के साथ ही लाभुकों और उपस्थित लोगों को दिव्यांगता संबंधी नई नियमावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
- दिव्यांगता की पात्रता 60% से घटाकर 40% कर दी गई है, जिससे अधिक दिव्यांगजन अब योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
- आवासन की 3 किलोमीटर दूरी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी आसानी से लाभ ले सकेंगे।
- पहले योजना के लिए आवश्यक 10 वर्ष की बाध्यता घटाकर 5 वर्ष कर दी गई है, जिससे पात्रता प्रक्रिया सरल हुई है।
लाभुकों के लिए नई उम्मीद
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा समर्थन मिला है। लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा उनके जीवन में नई रफ्तार और नई उम्मीद लेकर आई है।
‘सम्बल’ योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सक्षम और स्वावलंबी बनाना है, और दिघवारा में दिया गया यह सहयोग उसी दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



