Road Accident: सारण में भीषण सड़क दुघर्टना में 2 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
पिकअप और टेंपो की टक्कर में गयी दो की जान

छपरा। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पिकअप की तेज रफ्तार टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण टक्कर के बाद टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह तहस-नहस हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों में टेंपो चालक भी शामिल है। उसकी पहचान भोजपुर जिले के काजी टोला गांव निवासी विष्णु कुमार (27 वर्ष), पिता मनोज प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनिया परसा निवासी मकसूद अंसारी (28 वर्ष), पिता नायक मियां के रूप में की गई है।
तीन व्यक्तियों की स्थिति गंभीर
हादसे में घायल गड़खा थाना क्षेत्र के कृष्णा प्रसाद और चंदन कुमार सहित एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। टेंपो छपरा जंक्शन से सवारी लेकर गड़खा की ओर जा रहा था। इसी दौरान जासोसती पोखरा के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने तेज गति में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और सवारियां सड़क पर जा गिरीं।
घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे में गड़खा बाजार निवासी चंदन कुमार और कृष्णा कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को पहले स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ने के बजाय उसे लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
घटना की जानकारी मिलते ही गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त आटो को जब्त कर लिया है। वहीं, फरार पिकअप वाहन की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से नियमित गश्ती और गति पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पिकअप वैन और उसके चालक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



