
छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में सारण पुलिस द्वारा पूरे जिले में एक व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मकसद अपराधियों पर नकेल कसना, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और मतदाताओं में सुरक्षा व विश्वास की भावना स्थापित करना था।
अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई, जिसमें 1805 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 52 कुख्यात अपराधी भी शामिल हैं। साथ ही, 2155 वारंटों का निष्पादन और 74 कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई।
169 अवैध भट्टियाँ ध्वस्त
शस्त्र अपराध नियंत्रण के तहत 17 अवैध हथियार और 16 कारतूस बरामद किए गए। वहीं, शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 18,674 लीटर अवैध शराब जब्त की गई — जिसमें 11,921.53 लीटर देशी, 5,296.645 लीटर विदेशी शराब और 1,456 लीटर स्प्रिट शामिल है। इसके अलावा 2.25 लाख लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की गई और 169 अवैध भट्टियाँ ध्वस्त की गईं।
641 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई
थाना और यातायात विभागों द्वारा कुल ₹78.75 लाख का जुर्माना वसूला गया, जबकि ₹26.74 लाख की नकद राशि भी बरामद की गई। इसके अतिरिक्त BNSS की धारा 126 के अंतर्गत 41,820 व्यक्तियों पर तथा धारा 135 के तहत 22,887 व्यक्तियों पर बाउण्ड डॉउन की कार्रवाई की गई। साथ ही CCA-12 के तहत 11 और CCA-3 के तहत 641 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक और सघन इंतज़ाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (CAPF), SST/FST, बाइक पेट्रोलिंग टीम, QRT और अन्य विशेष इकाइयों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार है। सारण पुलिस का स्पष्ट संदेश है — “कानून-व्यवस्था से समझौता किसी भी हाल में नहीं किया जाएगा।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



