Railway News: सुरक्षा ही नहीं, सेवा भी… छपरा जंक्शन पर RPF ने फिर दिखाई इंसानियत की मिसाल
आरपीएफ के हाथों मुस्कान लौटी कई चेहरों पर

छपरा। यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्ति की रक्षा और मानवता की मिसाल पेश करने में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) वाराणसी मंडल लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन के नेतृत्व में आरपीएफ न सिर्फ अपराध नियंत्रण पर नजर रख रही है, बल्कि मानवीय सहायता अभियान के तहत जरूरतमंद यात्रियों की मदद और बच्चों की सुरक्षा के लिए भी सराहनीय कार्य कर रही है।
बीते कुछ दिनों में आरपीएफ के जवानों ने कई ऐसी घटनाओं में तत्परता और संवेदनशीलता दिखाई, जिसने रेलवे सुरक्षा बल के “सेवा ही संकल्प” के मूल मंत्र को साकार कर दिया।
छपरा स्टेशन पर घायल महिला की मदद
7 नवंबर 2025 को आरपीएफ पोस्ट छपरा की टीम ने निगरानी के दौरान स्टेशन परिसर में गिरी एक वृद्ध महिला को देखा। तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे स्टेशन पर लगे मेडिकल कैंप में पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।
दिव्यांग यात्री को ट्रेन तक पहुंचाया
8 नवंबर को छपरा स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने एक दिव्यांग यात्री की मदद की, जो चलने में असमर्थ थे। जवानों ने उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन तक पहुंचाया और सुरक्षित बैठाया।
लावारिस बच्चों को सुरक्षा और परिवार से मिलाया
9 नवंबर को वाराणसी सिटी स्टेशन पर आरपीएफ ने गाड़ी संख्या 15159 में एक 10 वर्षीय बच्चे को लावारिस हालत में पाया। पूछताछ के बाद उसे चाइल्ड लाइन वाराणसी को सौंप दिया गया।7 नवंबर को बलिया स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 16 और 17 वर्ष के दो लड़के लावारिस अवस्था में मिले। पूछताछ के बाद जब उनके परिजन पोस्ट पर पहुंचे, तो दोनों को सुरक्षित सौंप दिया गया।6 नवंबर को छपरा पोस्ट पर आरपीएफ ने गाड़ी संख्या 15559 से एक 5 वर्षीय बच्चे को बचाया। जांच के बाद उसके पिता की पहचान होने पर बच्चे को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
सीवान में महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म
6 नवंबर को आरपीएफ, सीवान की टीम ने गाड़ी संख्या 11124 में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला यात्री की मदद की। महिला बलकर्मियों और रेलवे चिकित्सक की सहायता से महिला का ट्रेन में सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद मां और नवजात को एम्बुलेंस से सीवान सदर अस्पताल भेजा गया।
छूटे हुए बैग यात्रियों को लौटाए
आरपीएफ ने लगातार सजगता दिखाते हुए कई यात्रियों के खोए हुए सामान वापस किए
- बलिया पोस्ट ने गाड़ी संख्या 13106 में मिला बैग यात्री को लौटाया।
- देवरिया पोस्ट ने गाड़ी संख्या 15077 में मिला महिला यात्री का बैग सुपुर्द किया।
- भटनी पोस्ट ने गाड़ी संख्या 15280 में मिला बैग यात्री को दिया।
- मऊ पोस्ट ने गाड़ी संख्या 11059 में मिला पिट्ठू बैग उसके मालिक को लौटाया।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बोले — “RPF सिर्फ सुरक्षा नहीं, संवेदना की भी पहचान”
एस. रामाकृष्णन ने कहा कि आरपीएफ की प्राथमिकता केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जरूरतमंद यात्री की सहायता करना भी उसका कर्तव्य है। उन्होंने सभी पोस्टों को निर्देशित किया है कि यात्रियों की छोटी-बड़ी परेशानी पर तुरंत संज्ञान लिया जाए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



