OnePlus से लेकर Motorola तक! ये हैं जून में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, यहां देखें पूरी लिस्ट
जून में लॉन्च होने वाले टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट

जून 2026 का महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद शानदार होने वाला है। इस महीने बजट रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई धांसू फोन भारतीय बाजार में दस्तक दे रहे हैं। इन फोन्स में आपको बड़ी बैटरी, सुपर-फास्ट चार्जिंग, और कमाल के कैमरा फीचर्स देखने को मिलेंगे। अगर आप भी नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट पर एक नज़र ज़रूर डालें:
1. Motorola Edge 70 Pro+
Motorola Edge 70 Pro+ एक प्रीमियम फोन है जो खूबसूरत पैनटोन डिजाइन और AI ज़ूम फीचर्स के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। इसकी लॉन्च डेट 4 जून है जिसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।
2. Xiaomi 17T
भारतीय बाज़ार में Xiaomi एक बार फिर से अपनी सबसे पॉपुलर T-सीरीज को वापस ला रहा है। इस फोन में 6.59-इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ Leica का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। साथ ही IP68 रेटिंग के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी और 67W की फास्ट चार्जिंग होगी। Xiaomi का यह स्मार्टफोन 4 जून को भारत में लॉन्च होगा।
3. OnePlus 15s
4. Redmi Turbo 5
Redmi का दमदार स्मार्टफोन गेमर्स और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Sony IMX882 का मेन कैमरा दिया जायेगा। पॉवर के लिए इसमें 7560mAh की बैटरी और 100W की तूफानी चार्जिंग स्पीड मिलेगी। Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट 18 जून है।
5. iQOO Z11 5G
iQOO के 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और शानदार AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक्स के मुताबिक, इसके कुछ वेरिएंट्स में 9000mAh से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। संभावित लॉन्च डेट की बात करे तो iQOO Z11 5G स्मार्टफोन जून में लॉन्च हो सकता है।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



