Chhapra Junction: छपरा जंक्शन पर त्योहारों की भीड़ से निपटने की तैयारी तेज, AGM ने लिया जायजा
दशहरा-दीपावली-छठ पर छपरा जंक्शन होगा हाई अलर्ट
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने छपरा जंक्शन का गहन निरीक्षण किया। आगामी त्योहारों – दशहरा, दीपावली और छठ – के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।
यात्री सुविधाओं और प्रबंधन पर विशेष फोकस
निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की। इसमें दोनों छोर के प्लेटफॉर्म, दोनों पैदल उपरिगामी पुल, स्वचालित सीढ़ियां, लिफ्ट, सामान्य यात्री हाल, प्रतीक्षालय, अनारक्षित टिकट काउंटर, वॉटर बूथ, फूड स्टॉल, साफ-सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती शामिल रही। उन्होंने स्टेशन भवन के सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश और निकास द्वार का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
त्योहारों पर भीड़ नियंत्रित करने के निर्देश
त्योहारों में अनुमानित यात्रियों की वृद्धि को देखते हुए अपर महाप्रबंधक ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इनमें प्लेटफार्म पर बैरिकेडिंग, सर्कुलेटिंग एरिया में भीड़ प्रबंधन, अस्थायी पार्किंग को सीमित करने, प्रवेश एवं निकास मार्ग को अलग करने, प्लेटफार्म पर सीमांकन करने, टिकट काउंटर पर कतारबद्ध विक्रय सुनिश्चित करने और ट्रेनों को निर्धारित प्लेटफार्म पर लेने जैसे उपाय शामिल हैं।
साथ ही अनाउंसमेंट सिस्टम से लगातार सूचनाएं प्रसारित करने, एक स्थान पर भीड़ न एकत्रित होने देने और भीड़ अवधि में अलग-अलग शिफ्ट में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
विधायक से मुलाकात और सहयोग की अपील
निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक ने छपरा सदर विधायक सी.एन. गुप्ता से औपचारिक भेंट की। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर चल रही योजनाएं सारण जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाई जा रही हैं। त्योहारों के समय भीड़ प्रबंधन में जिला प्रशासन और राज्य सरकार से सहयोग की अपील भी की गई।
यात्रियों को ATVM से टिकट लेने के लिए प्रेरित करने पर जोर
यात्री आरक्षण केंद्र और स्टेशन पर लगे ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) कियोस्क का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को स्वयं टिकट लेने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि टिकट वितरण प्रणाली पर दबाव कम हो और भीड़भाड़ नियंत्रित हो सके।
निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पी.सी. जायसवाल, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अभिषेक राय समेत कई पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



