Railway Updateछपरा
Train Cancelled: यात्रियों को बड़ा झटका, छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली 5 ट्रेनें रद्द
तकनीकी कारणों से रेलवे ने लिया फैसला

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा झटका दिया है। रेलवे प्रशासन ने तकनीकी कारणों से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत छोटे रूट पर ही चलाया जाएगा। इस निर्णय से नवरात्र और त्योहारों के मौसम में सफर की योजना बना रहे यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ेगा।
5 ट्रेनों का परिचालन रद्द
- छपरा से 06 एवं 13 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) विशेष गाड़ी तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 01, 08 एवं 15 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 05194 शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गाजीपुर सिटी से 03 एवं 10 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस तथा श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 02 एवं 09 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 14612 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- भागलपुर से 25 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा जम्मूतवी से 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- जम्मूतवी से 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12598 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस तथा भागलपुर से 25 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12597 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- भागलपुर से 09 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस जम्मूतवी के स्थान पर अम्बाला कैंट में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी अम्बाला कैंट से जम्मूतवी के मध्य निरस्त रहेगी।
- जम्मूतवी से 07 एवं 14 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी के स्थान पर अम्बाला कैंट से चलायी जायेगी। यह गाड़ी जम्मूतवी से अम्बाला कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



