Pink Bus Service: लाइन का झंझट खत्म, मोबाइल पर मिलेगा टिकट! 80 पिंक बसों की सौगात
साइकिल से पिंक बस तक! नीतीश कुमार की पहल महिलाओं को दे रही आत्मविश्वास

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस महिलाओं को लेकर सबसे ज्यादा है। पहले तो उन्होंने बेटियों के जन्म से लेकर नौकरी और बुढ़ापे तक की व्यवस्था की। अब उन्होंने राह चलते सुरक्षा भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए एक साथ 80 नई पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह है कि इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी।
बिहार की महिलाओं के पास 100 बसों का बेड़ा
बताते चलें कि इससे पहले 16 मई 2025 को मुख्यमंत्री ने 20 पिंक बसों की शुरुआत की थी। राजधानी पटना में आज इन बसों की शुरुआत के साथ अब राज्य में पिंक बसों की संख्या 100 हो गई है। पटना में पहले से 8 बसें चल रहीं थीं। 80 और बसों के आ जाने से पटना को 22 और बसें मिल गई हैं। जिसके बाद राजधानी में पिंक बसों की संख्या 30 हो गई है।
इन जिलों को भी मिलीं और पिंक बसें
परिवहन विभाग के अनुसार इन 80 बसों के बंटवारे में भागलपुर और पूर्णिया में 8-8 और नई पिंक बसें मिल गई हैं। जिससे इन दोनों जिलों में कुल 10-10 पिंक बसें हो जाएंगी। इसी तरह, गया और दरभंगा को भी 13-13 बसें दी गईं हैं। जिसके बाद अब दोनों जिलों में 15-15 पिंक बस हो गईं हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 16 नई पिंक बसें मिलने के बाद 20 पिंक बसें हो जाएंगी।
महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : सीएम नीतीश
एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास से 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाते हुए, नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। इन बसों के परिचालन से महिलाओं को यात्रा में आराम और आत्मविश्वास दोनों मिलेगा। खासकर छात्राओं, नौकरीपेशा महिलाओं और ग्रामीण इलाकों से शहर आने-जाने वाली महिलाओं को इसका सीधा लाभ होगा।
ई-टिकटिंग से सफर होगा आसान
इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सेवा की भी शुरुआत की। अब यात्रियों को न तो बस अड्डे की लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ेगा और न ही समय बर्बाद करना होगा। मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ई- बस टिकट बुक किया जा सकेगा।
सीसीटीवी और जीपीएस से होगी निगरानी
नई पिंक बसों में आधुनिक सुविधाओं के साथ महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। बसों में GPS ट्रैकिंग, CCTV कैमरे और आरामदायक सीटिंग की व्यवस्था की गई है। इसका मकसद यह है कि महिलाएं बेझिझक सफर कर सकें और उन्हें हर कदम पर सुरक्षित माहौल मिले।
नीतीश का विजन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े, उनकी पढ़ाई-लिखाई और नौकरी का सफर आसान बने। इसी सोच के साथ सरकार लगातार कदम उठा रही है। साइकिल योजना, पोशाक योजना से लेकर महिला रोजगार योजना तक और अब पिंक बस सेवा, ये सभी पहल नीतीश कुमार के विजन का नतीजा है। जो बिहार की बेटियों और बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



