ATS और होमगार्ड जवानों का बढ़ा भत्ता, सरकार के कदम से मनोबल हुआ मजबूत
ATS को 25 हजार और होमगार्ड को मिलेगा 1121 रुपये अतिरिक्त

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव और त्योहारों से ठीक पहले सरकार ने सुरक्षा बलों के जवानों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में होमगार्ड जवानों और आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) के पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों का भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। आज इसे कैबिनेट की ओर से मंजूर कर लिया गया है।
होमगार्ड जवानों का बढ़ा दैनिक भत्ता
बताते चलें अब तक होमगार्ड जवानों को दैनिक भत्ता 774 रुपये मिलता था। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 1,121 रुपये प्रति दिन कर दिया है। यह फैसला प्रदेश के हजारों आतंकवाद निरोधी दस्ता और होमगार्ड के जवानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इस फैसले से न केवल उन्हें राहत मिलेगी बल्कि बढ़े भत्ते से उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
ATS को मिलेगा जोखिम भत्ता
कैबिनेट ने आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) में कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मूल वेतन का 30 प्रतिशत जोखिम भत्ता देने की भी मंजूरी किया है। हालांकि, यह राशि अधिकतम 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक ही होगी और इस पर महंगाई भत्ता (DA) देय नहीं होगा।
जवानों के खिले चेहरे
त्योहारों से पहले मिले इस तोहफे ने होमगार्ड जवानों और ATS कर्मियों के चेहरे खिला दिए हैं। बताते चलें, लंबे समय से भत्ते में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। बढ़ा हुआ भत्ता उनके मनोबल को भी मजबूत करेगा।
- होमगार्ड का दैनिक भत्ता 774 से बढ़कर 1,121 रुपये
- ATS कर्मियों को मिलेगा 30% जोखिम भत्ता (अधिकतम 25,000 रुपये)
- फैसले से जवानों में खुशी और मनोबल में बढ़ोतरी
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







