
छपरा। सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के खजौली गांव में रविवार को एक छात्र की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी संजय सिंह के 18 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। रौशन अपने पिता का इकलौता बेटा था। संजय सिंह बीमा सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
खेत से बरामद हुआ शव
परिजनों के मुताबिक, रोशन रविवार दोपहर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हुए और उसकी तलाश शुरू की। रात में गांव के लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि एक शव खेत में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि रोशन का शव मक्के के खेत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।
हत्या कहीं और कर शव खेत में फेंका गया
परिजनों ने दावा किया है कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां खून का कोई निशान नहीं था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को खेत में फेंक दिया गया। शव पर चाकू के कई गहरे घाव पाए गए हैं।
प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग में विवाद की बात सामने आई है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसकी निशानदेही पर अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। युवक के पाकेट से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है।
सोनपुर एसडीपीओ प्रितीश कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या किन कारणों से की गई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद होगी।
पहले मां का हो चुका है देहांत
रौशन की मां का देहांत 10 वर्ष पूर्व हो चुका था। घर में वे अपने पिता संजय सिंह एवं एक बहन के साथ रहते थे। उनके पिता श्रीराम फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



