
पटना। जहां कभी जल संकट हुआ करता था, अब वहां पानी है। जो इलाके पानी की बूंद के लिए मोहताज थे, अब वहां हरियाली है। ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे! ये बिहार सरकार के आंकड़े हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट “जल-जीवन-हरियाली अभियान” का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। लघु जल संसाधन विभाग ने राज्यभर में परंपरागत जलस्रोतों के पुनरुद्धार और नई योजनाओं के जरिए अब तक सुखाड़ वाले भूमि में सिंचाई की सुविधा पहुंचा दी है।
2,70,697 हेक्टेयर भूमि तक पहुंचा पानी
बताते चलें कि विभाग की ओर से स्वीकृत 2,507 योजनाओं में से 2,297 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। सभी योजनाएं पूरी होने के बाद राज्य में कुल 2,70,697 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही 993 लाख घनमीटर जल संचयन क्षमता को रीस्टोर किया गया है।
जल संकट से निपटने की बड़ी पहल
बीते वर्षों में जलवायु परिवर्तन, वर्षा में कमी और भूगर्भ जल के अत्यधिक दोहन से बिहार के कई जिलों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ा था। इसी चुनौती से निपटने के लिए 2019 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “जल-जीवन-हरियाली अभियान” की शुरुआत की।
रोज़गार भी, हरियाली भी
इस अभियान ने जहां रोजगार के नए अवसर खोले हैं, वहीं जलस्रोतों में पानी जमा होने से भूगर्भ जलस्तर में भी सुधार दर्ज किया गया है। आहर-पईनों, तालाबों और पोखरों की मेढ़ पर किए गए वृक्षारोपण ने हरित क्षेत्र को बढ़ावा दिया है। जिससे इलाके में हरियाली भी बढ़ी है।
क्यों है यह योजना खास?
| श्रेणी / पहलू | उपलब्धि / लक्ष्य |
|---|---|
| सिंचाई क्षमता | 2.41 लाख हेक्टेयर खेतों तक पानी पहुंचा |
| लक्ष्य | 2.70 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की बहाली |
| जल संचयन | 993 लाख घनमीटर पानी का पुनर्स्थापन |
| पूर्ण योजनाएं | 2,297 (कुल 2,507 में से) |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



