करियर – शिक्षाछपरा

Jobs Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, दो दिवसीय कैंप में मिलेगी नौकरी

दो प्रतिष्ठित संस्थाएं करेंगी नियुक्ति, ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध

छपरा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा  7 अगस्त एवं 8 अगस्त 2025 को दो दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प बाजार समिति परिसर स्थित नियोजनालय कार्यालय में आयोजित होगा, जो प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित रहेगा।

यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है और पंजीकरण हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल — www.ncs.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं, साथ ही कैम्प स्थल पर ऑन-स्पॉट पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Renault Triber की स्टाइलिश लुक और बेहतर फ़ीचर्स वाली 7-सीटर नए अवतार के साथ कम बजट में लॉन्च

पहला दिन : 7 अगस्त 2025 — कैशपोर माइक्रो क्रेडिट संस्था

प्रसिद्ध वित्तीय सेवा प्रदाता कैशपोर माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा दो प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

पद का नामरिक्तियांशैक्षणिक योग्यताआयु सीमावेतनमानकार्यस्थल
प्रोविजनल सेंटर मैनेजर (लोन ऑफिसर)शामिलन्यूनतम 12वीं पास18 से 30 वर्ष₹8,000 प्रतिमाह + बोनससिवान जिला
ट्रेनिंग सेंटर मैनेजरकुल 25 पदन्यूनतम 12वीं पास18 से 30 वर्ष₹12,000 प्रतिमाह + बोनससिवान जिला

दूसरा दिन : 8 अगस्त 2025 — फैंसी इन्फैंसी पब्लिक स्कूल

फैंसी इन्फैंसी पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा 1 से 7 तक के सभी विषयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

advertisement
पद का नामरिक्तियांशैक्षणिक योग्यताआयु सीमामानदेय
शिक्षक (कक्षा 1 से 7)कुल 3 पदस्नातक अथवा डी.एल.एड. अनिवार्य18 से 45 वर्षसाक्षात्कार के आधार पर योग्यता व अनुभव अनुसार तय होगा

पंजीकरण व सहायता

  • पंजीकरण अनिवार्य: www.ncs.gov.in
  • सहायता के लिए संपर्क: अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा
  • कैम्प स्थल पर ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button