पिकअप चालक अपहरण कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

• पिकअप सहित चालक का किया गया था अपहरण
• एसपी द्वारा गठित एसआईटी टीम ने किया सफल उद्भेदन
छपरा। सारण जिले के आमनौर में हुई पिकअप चालक के अपहरण कांड का पुलिस ने सफल उद्वेदन कर लिया है। अपहरण में संलिप्त अपहरणकर्ता को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 21 जुलाई को सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के हरनारायण गांव से एक व्यक्ति के द्वारा पिकअप को बुक किया गया और बिहार के वैशाली जिला के सराय में ले जाकर पिकअप सहित चालक को गायब कर दिया गया। जिसके बाद अमनौर थाना क्षेत्र के आमनौर अगवान गांव निवासी पिकअप चालक संतोष कुमार के परिजनों के द्वारा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्बोधन करते हुए घटना में संलिप्त अपराधी सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर नवल टोला निवासी उमेश राय के पुत्र सचिन कुमार दशा वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक हसारगंज पठान टोला निवासी मोहम्मद अशफाक के पुत्र मोहम्मद इरशाद को एसआईटी के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि पिकअप चालक को नशा खिलाकर पिकअप सहित अपहरण किया गया था।
गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर अपहृत पिकअप चालक संतोष कुमार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में एक पिकअप वैन और दो मोबाइल बरामद किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



