Road Development: सारण में ₹728.08 लाख की लागत से सिताब दियारा में 2.8KM मुख्य सड़क का होगा निर्माण
विधायक सीएन गुप्ता के पहल पर मिली स्वीकृति, विभाग ने जारी किया टेंडर

छपरा। सिताब दियारा के लोगों को जल्द ही जर्जर और जलजमाव से ग्रस्त मुख्य सड़क से निजात मिलने वाली है। पथ निर्माण विभाग ने इस बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना के लिए ₹728.08 लाख की लागत से 2.8 किमी सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत दो मार्गों का निर्माण होगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना के पीछे छपरा विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता की लगातार की गई पहल रही। उन्होंने इस मुद्दे को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के समक्ष मजबूती से रखा था। मंत्री ने जनता की कठिनाइयों को समझते हुए एक महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
अब सारण में मिलेगी हज भवन जैसी कोचिंग की सुविधा, BPSC-UPSC की राह होगी आसान |
निर्माण की स्वीकृत दो प्रमुख सड़कों में
- रूट-1: मुख्य सुरक्षा बांध से लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति भवन और प्रभावती देवी अस्पताल तक 1000 मीटर लंबी सड़क
- रूट-2: मुख्य सुरक्षा बांध से प्रभुनाथ नगर रोड, हाई स्कूल सिताब दियारा और पंचायत सरकार भवन तक 1800 मीटर लंबी सड़क शामिल है।
Tourist Destination: सारण के ऐतिहासिक चिरांद की मिट्टी में दबी 5000 वर्ष पुरानी संस्कृति को मिलेगी नई पहचान |
विधायक डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह सिर्फ एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि हजारों स्थानीय निवासियों की रोजमर्रा की सुविधा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों से सीधा जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
विधायक ने यह भी जानकारी दी कि पथ निर्माण विभाग से अन्य आवश्यक सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रयास जारी हैं और आने वाले दिनों में कई और परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी।
Dutch Makabara: सारण का डच मकबरा बनेगा ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र, 250 साल पुरानी विरासत को मिलेगी पहचान |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



