छपरा

छपरा में जेल ड्यूटी से घर जा रहे पुलिसकर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

छपरा। छपरा में अपराधियों ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना सोमवार के देर शाम भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पुराना चिराई घर के पास घटित हुआ हुआ है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान अनुज कुमार पिता कैलाश प्रसाद के रूप में हुआ है। जो छपरा जेल में उप कक्षपाल के रूप में में पदस्थापित है। गोली लगने के बाद छपरा सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। घायल नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव के रहने वाले है।जो अभी छपरा मंडल कारा में पदस्थापित है।

गोली लगने के बाद आनन फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। गोली घायल जवान के पेट मे लगते हुए आरपार हो गया है। घायल जवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फ़िलहाल पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुच मामले के जांच में जुटे हुए हौ।

साथ ही आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधी एक बाइक ओर दो की संख्या में सवार थे।घटना के बाद सदर अस्पताल में पहुचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे इसी दौरान घायल पुलिसकर्मी की पत्नी ने विजय नामक व्यक्ति की नाम ले रही थी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button