संगीत में लोकगायिका तृप्ति शाक्या को डॉक्टरेट की उपाधि मिली
छपरा।सुप्रसिद्ध लोकगायिका तृप्ति शाक्या को इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी से संगीत में डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम अायोजित कर मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। इसमें विदेशों से भी प्रतिनिधि शामिल थे। यह प्रतिष्ठित सम्मान पाकर तृप्ति शाक्या बेहद खुश है। आईआईयू के चेयरमैन को तृप्ति जी ने बधाई दी है। सम्मान पाने के बाद कहा कि संगीत की दुनिया में यह सम्मान बड़ा सम्मान है।
यहां बता दें कि तृप्ति शाक्या भक्ति ,भजन व पार्श्व गायन यात्रा के अग्रणी व अहम सारथी है । आज भक्ति गीतों व भजन को सरलता और सफलता से जनमानस के दिल व आम घरों तक पहुंचाने का बहुत बड़ा श्रेय तृप्ति शाक्या को जाता है । संगीत जगत में उनकी मीठी व सुरीली आवाज ने विशेष पहचान बना ली है । बचपन से ही संगीत से लगाव रहा। अब तक 5000 से अधिक लाइव कंसर्ट कार्यक्रम, दर्जन अधिक फिल्म के लिए पार्श्व गायन , 150 से अधिक भजन / भक्ति गीतों के एलबम है। कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मान अपने नाम कर चुकी है।
पांच साल की उम्र से संगीत सिखना शुरु कर दी
तृप्ति बताती है कि मेरी पढाई लिखाई गांव में हुई। मुझे बचपन से ही संगीत से लगाव रहा । मेरी घर के लोंगो को गहरा लगाव था। वो चाहती थी कि हम प्लेबैक सिंगर बने जबकि पिताजी अधिकारी बनाना चाहते थे। मैंने पांच साल की उम्र में ही संगीत सिखना शुरू कर दिया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



