छपरा

Special Train: अब छपरा जंक्शन होकर देवघर के लिए रोज चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन होगा आसान

बढ़नी-देवघर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

छपरा। श्रावणी मेला में झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 05028/05027 बढ़नी–देवघर–बढ़नी के बीच छपरा, देवरिया, सीवान व सोनपुर रूट से होकर चलाई जाएगी। यह ट्रेन 09 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक बढ़नी से और 10 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक देवघर से रोजाना चलेगी। कुल 33 फेरों का संचालन किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसानी से देवघर पहुंच सकेंगे।

Railway Line Project: वाराणसी-औड़ीहार के बीच तीसरी रेल लाइन को मिली मंजूरी, 13 गांवों के 1800 बीघा भूमि अधिग्रहण

05028 – बढ़नी से देवघर (प्रस्थान: 09 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक)

स्टेशन का नामआगमन समयप्रस्थान समय
बढ़नी17:30 बजे
शोहरतगढ़18:20 बजे18:22 बजे
सिद्धार्थनगर18:39 बजे18:41 बजे
आनंदनगर19:04 बजे19:06 बजे
गोरखपुर20:00 बजे20:05 बजे
चौरीचौरा20:27 बजे20:29 बजे
देवरिया सदर21:13 बजे21:15 बजे
भटनी21:40 बजे21:42 बजे
मैरवा22:10 बजे22:12 बजे
सीवान22:40 बजे22:45 बजे
एकमा23:22 बजे23:24 बजे
छपरा00:15 बजे00:20 बजे
दिधवारा00:47 बजे00:49 बजे
सोनपुर01:10 बजे01:12 बजे
हाजीपुर01:25 बजे01:30 बजे
देसरी01:55 बजे01:57 बजे
शाहपुर पटोरी02:17 बजे02:19 बजे
बछवारा02:40 बजे02:42 बजे
बरौनी03:20 बजे03:25 बजे
बेगूसराय03:42 बजे03:44 बजे
साहिबपुर कमाल04:22 बजे04:24 बजे
मुंगेर05:20 बजे05:25 बजे
सुलतानगंज06:45 बजे06:50 बजे
भागलपुर08:35 बजे08:40 बजे
बरहट10:02 बजे10:04 बजे
बांका10:42 बजे10:44 बजे
देवघर13:00 बजे

05027 – देवघर से बढ़नी (प्रस्थान: 10 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक)

स्टेशन का नामआगमन समयप्रस्थान समय
देवघर18:45 बजे
बांका19:40 बजे19:42 बजे
बरहट20:03 बजे20:05 बजे
भागलपुर21:03 बजे21:08 बजे
सुलतानगंज21:30 बजे21:32 बजे
मुंगेर23:20 बजे23:25 बजे
साहिबपुर कमाल23:45 बजे23:47 बजे
बेगूसराय00:10 बजे00:12 बजे
बरौनी00:40 बजे00:45 बजे
बछवारा01:02 बजे01:04 बजे
शाहपुर पटोरी01:32 बजे01:34 बजे
देसरी01:55 बजे01:57 बजे
हाजीपुर02:35 बजे02:37 बजे
सोनपुर02:47 बजे02:49 बजे
दिधवारा03:10 बजे03:12 बजे
छपरा05:10 बजे05:15 बजे
एकमा05:37 बजे05:39 बजे
सीवान06:20 बजे06:22 बजे
मैरवा06:50 बजे06:52 बजे
भटनी07:52 बजे07:54 बजे
देवरिया सदर08:25 बजे08:27 बजे
चौरीचौरा08:57 बजे08:59 बजे
गोरखपुर09:40 बजे09:45 बजे
आनंदनगर10:35 बजे10:37 बजे
सिद्धार्थनगर11:30 बजे11:32 बजे
शोहरतगढ़11:52 बजे11:54 बजे
बढ़नी12:30 बजे

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जाएंगे।

यात्रियों को राहत

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह विशेष ट्रेन बड़ी राहत लेकर आई है। छपरा, सीवान, देवरिया और सोनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से सीधे देवघर तक की सुविधा उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी होगी, जो हर साल कांवर यात्रा में भाग लेने जाते हैं। रेल प्रशासन का यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन में भी मददगार साबित होगा। ट्रेन के नियमित संचालन से स्थानीय यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

advertisement

Food in Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, अब ट्रेन में सिर्फ ₹80 में मिलेगा स्वादिष्ट और संतुलित खाना

News Desk

Publisher & Editor-in-Chief

Related Articles

Back to top button
close