सारण में चेकपोस्ट पर बाइक चेकिंग अभियान में लगें जवान ने युवक का सर फोड़ा

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के एनएच 227 ए राम जानकी पथ पर बंसोही चेकपोस्ट पर बाइक चेकिंग अभियान में लगें जवान ने बाइक सवार पर डंडा चला उसका सर फोड़ने का मामला सामने आया है। युवक पानापुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी रामप्रवेश महंतों का 22 वर्षीय पुत्र अर्जुन महंतों के रूप में हुई।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक ने बताया कि वह मलमलिया से गाड़ी की बैट्री खरीद मशरक के रास्ते अपने गांव जा रहा था कि बंसोही चेकपोस्ट पर पेड़ के नीचे बैठे जवानों ने एकाएक उन्हें देख सड़क पर दौड़ पड़े।
जब तक वे बाइक रोकते तब तक बाइक थोड़ा आगे बढ गया था जिसमें पुलिस जवान ने डंडे से उसके सर पर वार कर दिया जिसमें उसका सर फट गया। युवक ने बताया कि जब वह इलाज करा थानाध्यक्ष से शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो थाना से भगा दिया गया वही बैठें अधिकारी ने जेल भेजने की धमकीं दी। वही युवक के द्वारा पुलिस अधीक्षक सारण को फोन कर शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें उन्होंने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 28, 2026JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका
क़ृषिJune 28, 2026Fish Farming: आधुनिक तकनीक से मछली पालन सीखेंगे 3 हजार किसान, ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन
बिहारJune 28, 2026Electric Vehicle: बिहार में EV की रफ्तार हुई सुपरफास्ट, पांच साल में 10 गुना बढ़ी Electric वाहनों की खरीद
TechnologyJune 28, 2026Social Media: फेक न्यूज और आपत्तिजनक पोस्ट पर डिजिटल स्ट्राइक, 128 FIR दर्ज, 9 चैनल डिलीट







