सारण में अब जीविका दीदी करेंगी सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई, 82 महिलाओं को मिला रोजगार
छपरा में विद्युत कार्यालयों से हुई शुरुआत

छपरा।अब सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई का जिम्मा महिलाओं के आत्मबल और स्वाभिमान का प्रतीक बनीं जीविका दीदियों के हाथों में सौंपा गया है। जिले के विद्युत आपूर्ति अंचल छपरा, विद्युत प्रमंडल पूर्वी और पश्चिमी के कार्यालय परिसरों में मंगलवार से जीविका समूह की महिलाओं द्वारा सफाई कार्य की शुरुआत की गई।
छपरा में 77 साल पुराना रामदरबार अब टूटेगा, डबल डेकर पुल निर्माण की भेंट चढ़ेगी ऐतिहासिक प्रतिमा |
फिलहाल छपरा सदर में दो, जबकि तेलपा और शीतलपुर कार्यालयों में तीन-तीन जीविका दीदियाँ कार्यरत हैं। इस पहल के माध्यम से न केवल सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सीधा और सम्मानजनक रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
महिला संवाद से उठी मांग, सरकार ने लिया त्वरित निर्णय
उल्लेखनीय है कि हाल ही में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने ही क्षेत्र में रोजगार की मांग रखी थी। सरकार ने इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सफाई कार्यों से जोड़ने का निर्णय लिया। इसके तहत जल्द ही जिले के सभी 20 प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जीविका दीदियाँ सफाई कार्य शुरू करेंगी।
पुलिस की वर्दी सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि समाज के लिए भरोसे का प्रतीक: डीआईजी |
स्वास्थ्य संस्थानों में पहले से सक्रिय हैं दीदियाँ
जीविका के गैर कृषि प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल सोनपुर, और अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालय, मढ़ौरा में पहले से ही जीविका दीदियाँ सफाई कार्य में लगी हैं। इन संस्थानों में 82 महिलाओं को रोजगार मिला है। अब प्रखंड कार्यालयों में कार्य शुरू होने के बाद कम-से-कम 80 और दीदियों को नया रोजगार मिलेगा।
महिलाओं की आर्थिक ताकत बनेगा यह मॉडल
इस पहल से न सिर्फ महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि संकुल स्तरीय संघों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। लंबे समय तक चले प्रयासों के बाद सरकारी तंत्र से जुड़ना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
जिला प्रशासन और जीविका के समन्वय से आगे भी ऐसे प्रयासों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता भी सुनिश्चित हो सके।
Train News: रांची-बनारस एक्सप्रेस में लगेगा एक्सट्रा AC कोच, ट्रेन में सीट की कमी होगी दूर |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



