
नेशनल डेस्क: रसोई में मत जाओ…आचार पर छुओ…ऐसे मत बैठो…धीरे बोलो कोई सुन लेगा। यह कुछ ऐसी पंक्तियां हैं, जिनका इस्तेमाल पीरियड्स शब्द सुनते ही लोग करने लग जाते हैं। मगर उत्तराखंड के परिवार ने अनोखा कदम उठाया और अपनी बेटी के पीरियड्स का जश्न मनाया है। आइए जानते हैं इस सराहनीय पहल के बारे में।उत्तराखंड के गिरिताल काशीपुर इलाके में रहने वाले जितेंद्र का कहना है कि उनके परिवार की भी पहले रूढ़िवादी सोच थी, लेकिन शादी के बाद पत्नी के जरिये उन्हें जब इसका पता चला तो उन्होंने पूरे परिवार आसपास के लोगों की सोच बदलने का प्रयास किया।
जब उनकी बेटी को पहली बार पीरियड आए, तो उन्होंने इसे उत्सव की तरह मनाया। 17 जुलाई को उन्होंने समारोह रखा, केक काटा और घर को सजाया। लड़की का नाम रागिनी है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परिवार ने पहले पीरियड्स के लिए पार्टी का आयोजन करने के बाद करीबियों को पार्टी में बुलाया और सभी ने इस दिन को एक साथ मिलकर सेलिब्रेट किया।
वायरल हो रही फोटोज में घर गुबारो से सजा हुआ नजर आ रहा है और सभी लोग खुश नजर आ रहे हैं। इस बात में कोई दोहराए नहीं है कि बहुत सी लड़कियां अपने पीरियड्स की जानकारी परिवार को देने में भी डर महसूस करती हैं। आज भी महिलाएं पीरियड्स के दौरान पैड खरीदने और बदलते वक्त शर्म महसूस करती हैं। ऐसे में परिवार का पीरियड्स का जश्न मनाना समाज को एक अच्छा संदेश देता है। इस खबर से हर किसी को सीख लेनी चाहिए और रूढ़ियों को पीछे छोड़ पीरियड्स को नॉर्मलाइज करना चाहिए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



