क़ृषि

Fish Farming: मछुआरों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान, सरकार कराएगी देशभर में भ्रमण, ऑनलाइन करें आवेदन

5880 मत्स्य कृषकों को मिलेगा एक्सपर्ट ट्रेनिंग का मौका

बिहार डेस्क। बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए “भ्रमण दर्शन कार्यक्रम की योजना” के तहत मत्स्य कृषकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य राज्य के मछली पालकों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें देश के अन्य राज्यों में चल रही प्रगतिशील मत्स्य तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से दिखाना है।

Land Acquisition: अब जमीन अधिग्रहण में नहीं होगी देरी, सरकार ने DM को दिया मूल्य तय करने का अधिकार

योजना का उद्देश्य

मत्स्य कृषकों को अन्य राज्यों में भ्रमण कर नवीनतम मत्स्य तकनीकों का अवलोकन कर उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित करना। इससे राज्य में मत्स्य उत्पादन में वृद्धि और जलस्रोतों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

Kitchen Garden: सारण में आम-केला और नारियल की बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, प्याज की खेती पर 75% अनुदान


योजना का क्रियान्वयन:

  • योजना राज्य के सभी जिलों में लागू की जाएगी।
  • कुल 5880 मत्स्य कृषकों को 294 बैचों (प्रत्येक बैच में 20 कृषक) में भ्रमण हेतु भेजा जाएगा।
  • प्रत्येक चयनित मत्स्य कृषक को ₹100 का नामांकन शुल्क संबंधित मत्स्य कार्यालय में जमा करना होगा।

28KM माइलेज और पैनोरमिक सनरूफ के साथ Seltos को ठिकाने लगाने आयी मारुती की Hybrid SUV कार


लाभुकों की पात्रता:

  • निजी/पट्टा/सार्वजनिक तालाब/जलाशयों में मछली पालन करने वाले सक्रिय मत्स्य पालक
  • विभागीय अन्य योजनाओं से लाभान्वित व्यक्ति
  • राज्य स्तरीय/जिला स्तरीय मत्स्य सहकारी समितियों के सदस्य
  • ऐसे मत्स्य पालक जिन्होंने विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है
  • या वे किसान जो मत्स्य पालन करना चाहते हैं और जिनके पास जल स्रोत उपलब्ध हैं

आवेदन प्रक्रिया:

  • आवेदन ऑनलाइन पोर्टल https://fisheries.bihar.gov.in/ पर भरा जाएगा।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है।
  • योजना की विस्तृत जानकारी संख्या: 2051, दिनांक: 08.05.2025 से प्राप्त की जा सकती है।
  • विभागीय वेबसाइट: https://state.bihar.gov.in/ahd/citizenHome.html

 विशेष जानकारी:

इस योजना से राज्य के ग्रामीण मछुआरों को न केवल तकनीकी ज्ञान मिलेगा बल्कि रोजगार सृजन और आय वृद्धि की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम साबित होगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button