छपरा

Chhapra News: सारण पुलिस ने बालू माफियाओं की कमर तोड़ी, 39.70 करोड़ रूपये जुर्माना की वूसली, 972 वाहन जब्त

पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज, विभागीय कार्रवाई में 45 पर गिरी गाज

छपरा। सारण पुलिस ने अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए माफियाओं की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर मई 2024 से मई 2025 तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत 547 छापेमारी की गई और 556 एफआईआर दर्ज की गईं। इस दौरान 972 वाहन जब्त किए गए और ₹39,70,28,624 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने कुल 17,69,209 घनफुट अवैध बालू को भी जब्त किया है।

सारण में सिंचाई संकट गहराया: 5.40 लाख किसान बेहाल, खेत सूखे, उम्मीदें भगवान भरोसे

45 पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज:

यह कार्रवाई केवल माफिया तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुलिस विभाग के उन कर्मियों पर भी की गई जो बालू माफियाओं से मिलीभगत में पाए गए। सारण पुलिस ने विभागीय अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई में शामिल निम्न पदाधिकारियों पर गाज गिराई:

पदनामकार्रवाई की संख्या
पुलिस निरीक्षक01
पुलिस अवर निरीक्षक18
सहायक अवर निरीक्षक06
चौकीदार02
हवलदार02
सिपाही11
चालक सिपाही05
कुल45

आंतरिक अनुशासन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कहा, “हम सिर्फ कार्रवाई नहीं कर रहे, बल्कि विभागीय पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आंतरिक अनुशासन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। यदि किसी को अवैध खनन, माफिया या इससे जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो निःसंकोच हमारे साथ साझा करें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।”

सारण पुलिस की यह सख्त कार्रवाई दिखाती है कि जिला प्रशासन अवैध गतिविधियों को लेकर अब किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button