
छपरा। देश में मत्स्य पालन क्षेत्र को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) की शुरुआत के साथ अब मछुआरों, मत्स्य पालकों, मछली विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), मत्स्य सहकारी समितियों और छोटे उद्यमों को डिजिटल रूप से योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है।
यह पोर्टल मत्स्य क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को डिजिटल रूप से संगठित कर उन्हें सरकार की तमाम योजनाओं से जोड़ने का एक एकीकृत और पारदर्शी माध्यम बन गया है। इसके जरिए ना सिर्फ पंजीकरण आसान हुआ है, बल्कि योजनाओं की जानकारी, प्रशिक्षण, अनुदान और डिजिटल पहचान जैसे तमाम लाभ अब एक ही मंच से मिल रहे हैं।
Ayushman Card: अब घर बैठें मोबाइल से बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, पाएं 5 लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा |
35% तक प्रदर्शन अनुदान, अधिकतम ₹2 करोड़ तक की प्रोत्साहन राशि
NFDP पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) के तहत 35% तक का प्रदर्शन अनुदान या अधिकतम ₹2 करोड़ तक की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। यह राशि मत्स्य उत्पादन, प्रोसेसिंग और गुणवत्ता सुधार जैसे कार्यों में निवेश के लिए दी जाती है ताकि आय और रोजगार दोनों में वृद्धि हो सके।
Railway News: अमृत स्टेशन योजना से सीवान जंक्शन बनेगा मॉडल, यात्रियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं |
स्वयं पंजीकरण करने वालों को ₹100 की प्रोत्साहन राशि
NFDP पोर्टल पर जो भी मत्स्य पालक, मछुआरा या संस्था स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण करती है, उन्हें ₹100 का नकद प्रोत्साहन दिया जाता है। यह पहल डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव कदम है।
Goat Farming: इस कमाल की बकरी को लाए घर, कम खर्च में कमाएं हर महीने होगी मोटी कमाई |
NFDP पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड संख्या
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
ये कर सकते हैं पंजीकरण:
- मत्स्य पालक किसान
- मछुआरे
- मछली विक्रेता
- मत्स्य सहकारी समितियाँ
- स्वयं सहायता समूह (SHGs)
- निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की मत्स्य उद्यमी इकाइयाँ
NFDP से मिलने वाले अन्य लाभ:
- डिजिटल पहचान पत्र
- तकनीकी परामर्श व प्रशिक्षण
- वित्तीय सहायता व ऋण सुविधा
- योजनाओं से जुड़ी ताजा अपडेट
- बाजार तक सीधी पहुंच
- उत्पादन व प्रोसेसिंग से जुड़ी जानकारियाँ
NFDP पोर्टल का उद्देश्य:
इस पहल का मुख्य उद्देश्य असंगठित मत्स्य क्षेत्र को डिजिटल और संगठित बनाना है। इससे योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मिलेगा। साथ ही, यह पोर्टल मत्स्य क्षेत्र में कार्यरत लोगों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आयवृद्धि सुनिश्चित करेगा।
कहां से करें पंजीकरण?
वेबसाइट: 🌐 nfdp.dof.gov.in
हेल्पलाइन: 📞 1800-425-1660
निकटतम CSC सेंटर से भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



