Jobs In Chhapra: छपरा के 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, GSA Foundation में 45 पदों पर होगी भर्ती
10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, वेतन ₹15,720 से ₹25,000 तक

छपरा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा (पता: बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर, काजरिया टाइल्स के सामने) द्वारा 26 मई 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प नियोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
Railway News: अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित थावे समेत 103 रेलवे स्टेशनों का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
इस कैम्प में GSA Foundation के माध्यम से कुल 45 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को अहमदाबाद, गुजरात में नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹15,720 से ₹25,000 तक का मासिक वेतन मिलेगा।
BSNL Recharge Plan: BSNL का नया धमाकेदार Offer, 84 दिनों तक हर दिन 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
निबंधन अनिवार्य:
नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। यह निबंधन भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही, जिनके पास ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय पहुंचकर ऑन-साइट निबंधन करवा सकते हैं। नियोजन कैम्प के दिन भी ऑन-स्पॉट निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
PMSBY: सिर्फ 20 रूपये के खर्च में पाएं 2 लाख का सुरक्षा बीमा, गरीबों की ढाल बनी योजना
Railway Ticket upgrade: रेलवे ने वेटिंग टिकट अपग्रेड नियमों में किया बड़ा बदलाव, फर्स्ट AC का सपना अब नहीं होगा पूरा
यह है एक सुनहरा अवसर:
जिन युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं है और वे रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए यह कैम्प एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। नियोजनालय की ओर से सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर नियोजन कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा
(बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर, काजरिया टाइल्स के सामने)
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







