Technology
6,999 रूपये में खरीद लाए 5000mAh की बड़ी बैटरी और चकाचक कैमरा क्वालिटी वाला ये स्मार्टफोन

6,999 रूपये में खरीद लाए 5000mAh की बड़ी बैटरी और चकाचक कैमरा क्वालिटी वाला ये स्मार्टफोन। भारत में itel A90 का स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। ये itel का किफायती 4G स्मार्टफोन है। इस डिवाइस की खास बात एक स्मार्ट और इंटेलिजेंट AI असिस्टेंट Aivana 2.0 है। इस प्राइस सेगमेंट 7,000 रुपये से कम में ब्रांड्स आमतौर पर ऐसा फीचर नहीं देते। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।
itel A90 के स्पेसिफिकेशन्स
itel A90 में 6.6-इंच HD+ IPS डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिवाइस T7100 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड में फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 Go पर चलता है।
itel A90 की बैटरी और फोटोग्राफी
फोन की बैटरी 5000mAh बैटरी है और ये 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट सेंसर है। itel A90 का हाइलाइट इसकी IP54 रेटिंग है। इससे डिवाइस वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट है। itel A90
भारत में itel A90 स्मार्टफोन की कीमत
भारतीय बाजार में itel A90 दो प्राइस वेरिएंट में लॉन्च हुआ है – 64GB वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 128GB वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी 100 दिन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है। इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को JioSaavn Pro का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



