
छपरा । शहर के नगर थाना अंतर्गत खनुआ मुहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान हुए हत्याकांड में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 मई 2025 को हुई थी, जिसमें लाठी-डंडे से हमले में दो लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल व्यक्ति अब भी अस्पताल में भर्ती है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय जाकिर कुरैशी, पिता नन्हे कुरैशी, निवासी करीमचक खनुआ मोहल्ला है।वहीं उसका भाई नेहाल कुरैसी घायल है जिसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Chhapra News: छपरा शहर में आपसी विवाद में हुई हिंसक झड़प में एक की मौत, आगजनी और सड़क जाम
इलाजरत नेहाल कुरैसी के फर्दबयान के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 250/25, दिनांक 12.05.2025 को भारतीय दंड संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- पंकज कुमार, पिता – बागेश्वर राय, निवासी – छोटा तेलपा, थाना – नगर, जिला – सारण।
- मिंटु राय, पिता – स्व. रामजी राय, निवासी – छोटा तेलपा, थाना – नगर, जिला – सारण।
दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
कई टीमें छापेमारी में जुटीं
इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। SIT द्वारा जुटाई गई गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1)
- नगर थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य कर्मी
- जिला आसूचना इकाई, सारण
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने



