सारण में विधानसभा चुनाव की तैयारी: चुनाव आयोग के निर्देश पर EVM का प्रथम स्तरीय जांच

छपरा। सारण में इवीएम के प्रथम स्तरीय जांच में निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है। उक्त टिप्पणी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा सारण के लिए प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त आयोग के सचिव एसके मिश्रा और केरल के डिप्टी सीइओ अमिष टी ने अपनी टिप्पणी में कहीं। दोनों अधिकारी शनिवार को सारण में जारी इवीएम के एफएलसी कार्य का पर्यवेक्षण के लिए पहुंचे।
उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार भौतिक और तकनीकी पहलुओं पर जांच किया। सबसे पहले उन्होंने इंट्री गेट पर डीएफएमडी की कार्यशीलता, फ्रिक्सिंग, मोबाईल जमा केंद्र और सुरक्षा बल के मानक को चेक किया।
एफएलसी के तकनीकी पहलूओं का गहनता से परीक्षण
उन्होंने स्वयं अपनी इंट्री लॉगबुक में करने के साथ ही पंजी के तिथि लोगों की संख्या और इन-आउट का समय जांचा। अधिकारी द्वय ने सीसीटीवी के अधिस्थापना को देखते हुए यह सुनिश्चित किया कि प्रवेश से लेकर काम के स्थान तक कोई ब्लैक स्पॉट तो नहीं है। उन्होंने सीसीटीवी के पुराने बैकअप को भी रैंडम समय के अनुसार जांचा। इसके अतिरिक्त फायर एलार्म और अग्निशामक यंत्र, शौचालय, ड्रिंकिंग वाटर, चाय, नाश्ता, आदि सहूलियत को देखा। उन्होंने एफएलसी हॉल के डस्टफ्री, प्रकाशित और हवादार होने के बिंदुओं को देखा। श्री अमिष और मिश्रा ने एफएलसी के तकनीकी पहलूओं का गहनता से परीक्षण किया।
मॉक वोटिंग की प्रक्रिया
चल रहे काम में उन्होंने मशीनों की सफाई यूनिट में स्वयं जा कर देखा। ईस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल को जांचा कि आईएसओ प्रोफाइल एल्कोहल है अथवा नहीं। उसके बाद उन्होंने एफएलसी के पूर्व मशीनों को पीएफएलसी यूनिट से जांचने की प्रक्रिया को देखा। साथ ही एसएलयू से वीवी पैट में सिम्बल लोडिंग और सभी यूनिट को जोड़ कर मॉक वोटिंग की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने प्रश्न किया कि सभी वोटिंग बटन पर छह-छह वोट डालने के दौरान सिम्बल की प्रिंटिंग देखी जा रही है या नहीं।
96 वोटिंग पूरी होने पर पर्ची की गिनती कर उन्हें उसी समय श्रेडिंग मशीन से कतरन किया जा रहा है। एफएलसी ओके मशीन की ईएमएस पोर्टल पर स्कैनिंग कार्य को जांचने के साथ ही उन्होंने ठीक और खराब मशीन को सेपरेट वेयरहाउस में स्टोरेज को जाकर देखा। वहां पर उन्होंने पीएफएलसीयू से रैंडम तरीके से इवीएम और वीवी पैट की ओके और रिजेक्शन की जांच की। लगभग तीन घंटे के निरीक्षण के पाश्चात उन्होंने सारण की व्यवस्था को अति संतोषप्रद और शानदार बताया।
उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को 45 बिंदुओं के एनेक्चर 14 में की जाएगी। इस दौरान एफएलसी कार्य के निरीक्षक सह नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, नोडल पदाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश, डीपीआरओ श्री रतन परवेज आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







