शोषण की रंगीन दुनिया में तड़पती ज़िंदगियाँ, सारण पुलिस ने 16 नाबालिग लड़कियों को दिलाया नया सवेरा

छपरा। सारण पुलिस ने आर्केस्ट्रा ग्रुप्स में जबरन काम करवाई जा रही नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर महिला थाना की विशेष टीम ने अहले सुबह गरखा, अमनौर एवं दरियापुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया।
इस छापेमारी में नेपाल, पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम की कुल 16 नाबालिग लड़कियाँ—जिनसे जबरन नृत्य कराया जा रहा था—को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके साथ ही आर्केस्ट्रा संचालक धीरज कुमार राय (साकिन- खुर्द लौवा, थाना- जनताबाजार, जिला- सारण) और बाबुदीन साह (ग्राम- सतुआ, थाना- बनियापुर, जिला- सारण) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ महिला थाना कांड संख्या 36/25, दिनांक 03.05.2025 को मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जनवरी 2025 से अब तक:
- 53 नाबालिग लड़कियाँ मुक्त कराई जा चुकी हैं
- 10 प्राथमिकी दर्ज,
- 17 अभियुक्तों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
- शेष अभियुक्तों की तलाश जारी
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के पत्र के आलोक में इस छापामारी को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक सारण के नेतृत्व में गठित इस संयुक्त टीम में महिला थाना, बनियापुर, सहाजितपुर, जनताबाजार थानों के अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ मिशन मुक्ति और चाइल्डलाइन छपरा के सदस्य भी शामिल रहे।
छापामारी टीम में शामिल अधिकारी:
- थानाध्यक्ष, महिला थाना एवं अन्य पुलिसकर्मी
- थानाध्यक्ष, बनियापुर थाना
- थानाध्यक्ष, सहाजितपुर थाना
- थानाध्यक्ष, जनताबाजार थाना
- मिशन मुक्ति एवं चाइल्डलाइन छपरा की टीम
पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने आमजन से अपील की है कि अगर कहीं नाबालिगों का शोषण, मानव तस्करी या जबरन श्रम जैसी गतिविधियाँ दिखाई दें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या चाइल्डलाइन को दें। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र को ऐसे अपराधों से मुक्त नहीं किया जाता।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए



